अपडेटेड 17 August 2024 at 09:55 IST

झारखंड के गढ़वा जिले में जलाशयों से 6 बच्चों के शव बरामद, कल से लापता थे

झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में शुक्रवार को जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Representative image of drowning.
जलाशयों से 6 बच्चों के शव बरामद | Image: PTI/ Representative image

झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में शुक्रवार को जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि देवघर में आज सुबह तीन बच्चे तालाब में डूब गए थे। देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, सोनारायथारी थाना क्षेत्र के तहत डोडिया गांव के एक तालाब में आठ और नौ साल के बच्चों के शव मिले हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि तीनों बच्चे बृहस्पतिवार से लापता थे और जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई ।

Advertisement

झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार दोपहर तीन और बच्चे बांध में डूब गए।  बंशीधर नगर उंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खंड बांध से बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज उरांव (11), मनीष मिंज (13) और चंद्रकांत कुमार (9) के रूप में हुई है।
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 09:55 IST