मुंबई से दिल दहला देने वाली खबर, खेलते-खेलते कार में पहुंच गए मासूम भाई-बहन, गाड़ी हो गई लॉक; मौत

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में 5 और 7 साल के दो लापता बच्चों के शव एक कार में पाए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bodies of 2 Children Found in Car
Bodies of 2 Children Found in Car | Image: Republic

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में 5 और 7 साल के दो लापता बच्चों के शव एक कार में पाए गए हैं। बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। माना जा रहा है कि बच्चों ने खेलते वक्त खुद को कार में बंद कर लिया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मामले में एक ADR दर्ज कर लिया गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। मामले की जांच की जा रही है। खबरों के मुताबिक, इस इलाके में ये दोनों भाई-बहन अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इनमें एक सात साल का लड़का और उसकी 5 साल की एक बहन थी। 24 अप्रैल को दोनों भाई-बहन घर से खेलने के लिए निकले थे। इनके परिवार वालों के मुताबिक, दोनों बच्चे काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे थे। इसके बाद इनके माता-पिता ने ढूंढने के लिए खोजबीन शुरू की थी।

पुलिस थाने पहुंचे माता-पिता

काफी देर हो गई थी लेकिन बच्चे कहीं नहीं मिले, इसके बाद घबराए माता-पिता पास के पुलिस थाने पहुंच गई। माता-पिता ने दोनों के लिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से बच्चों को ढूंढने के लिए गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने तुरंत बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही आसपास के इलाके में भी बच्चों की तलाशी की गई लेकिन बच्चों का कही पता नहीं चल सका।

Advertisement

इस दौरान पुलिस की नजर पास के इलाके में खड़ी एक पुरानी कार पर गई। यह कार मिट्टी और धूल में लिपटी हुई थी। पुलिस को दोनों बच्चों के शव एक इसी कार के अंदर से मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे ने खेलते हुए इस गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया था। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मृत लड़के का नाम साजिद और लड़की का नाम मुस्कान है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं मृतक बच्चों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड