BMC Mayor: उद्धव ठाकरे चूके... BMC में महिला होगी मेयर, जानिए महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका में SC-ST-OBC की कहां-कहां निकली लॉटरी

इस बार मुंबई की मेयर पद की कमान महिला के हाथों में होगी । लॉटरी में मुंबई का मेयर पद जनरल (ओपन) महिला श्रेणी में आरक्षित हुआ है। आरक्षण की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 bmc mayor women
BMC में महिला होगी मेयर | Image: ANI

महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी सहित 29 नगर महापिलकों में मेयर का चयन लॉटरी के माध्यम गुरुवार, 22 जनवरी को हुआ। BMC मेयर पद के आरक्षण को लॉटरी सिस्टम से बड़ा फैसला आया है। इस बार मुंबई के मेयर पद की कमान महिला के हाथों में होगाी। लॉटरी में मुंबई का मेयर पद जनरल (ओपन) महिला श्रेणी में आरक्षित हुआ है। आरक्षण की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद के आरक्षण को लेकर आज, 22 जनवरी को लॉटरी सिस्टम से बड़ा फैसला हो गया है। लॉटरी में मुंबई का मेयर पद महिला के कोटे में आया है। जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार मुंबई को एक महिला मेयर मिलने जा रही है।

BMC में होगी महिला मेयर 

महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित इस लॉटरी में महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं के मेयर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया।


1. छत्रपती संभाजीनगर:  सर्वसाधारण  (महिला)
2. नवी मुंबई:  सर्वसाधारण
3. वसई- विरार: सर्वसाधारण
4. कल्याण- डोंबिवली: अनुसूचित जमाती
5. कोल्हापूर: ओबीसी
6. नागपूर:  सर्वसाधारण
7. बृहन्मुंबई:  सर्वसाधारण महिला 
8. सोलापूर:  सर्वसाधारण
9. अमरावती:   सर्वसाधारण (महिला)
10. अकोला: ओबीसी  (महिला)
11. नाशिक:  सर्वसाधारण
12. पिंपरी- चिंचवड:  सर्वसाधारण
13. पुणे:  सर्वसाधारण
14. उल्हासनगर: ओबीसी
15. ठाणे: अनुसूचित जाती
16. चंद्रपूर:  ओबीसी (महिला)
17. परभणी: सर्वसाधारण
18. लातूर: अनुसूचित जाती (महिला )
19. भिवंडी- निजामपूर: सर्वसाधारण
20. मालेगाव: सर्वसाधारण
21. पनवेल:  ओबीसी
22. मीरा- भाईंदर:  सर्वसाधारण
23. नांदेड- वाघाळा: सर्वसाधारण
24. सांगली- मिरज- कुपवाड:  सर्वसाधारण
25. जळगाव:  ओबीसी (महिला)
26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला)
27. धुळे: सर्वसाधारण  (महिला)
28. जालना: अनसूचित जाती (महिला)
29. इचलकरंजी:  ओबीसी

Advertisement

इन नगरपालिकाओं में भी महिला हो सकती है मेयर

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आरक्षण लॉटरी की घोषणा के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आया हैl मुंबई के अलावा पुणे, नवी मुंबई, नागपुर, धुले, नांदेड़, मालेगांव, मीरा-भयंदर और अन्य कई शहरों में भी महिला मेयर बनने की संभावना बढ़ गई है। लातूर, जालना और ठाणे सहित कुल पांच नगर निगमों की मेयर सीटें अब अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई हैं

शिवसेना (UBT) ने लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल 

दरअसल बीएमसी चुनाव में महायुति गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट) ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं, जिसमें महिला पार्षदों की संख्या भी काफी है। बीजेपी के पास ओपन और महिला कैटेगरी में सबसे अधिक पार्षद हैं, जिससे मेयर पद पर उनका मजबूत दावा माना जा रहा है। इधर शिवसेना (UBT) ने लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और इसे 'फिक्स्ड' बताते हुए विरोध जताया है। उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों का कहना है कि अगर एसटी कैटेगरी निकलती तो स्थिति अलग होती, लेकिन महिला आरक्षण से महायुति को फायदा मिला है।

Advertisement

उद्धव ठाकरे कैसे चूके?

BMC चुनाव में बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट यानि महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है। मगर इसके बावजूद उद्धव ठाकरे के पास अपना मेयर बनाना का एक मौका था। उन्होंने इसकी दावेदारी भी पेश की थी। दरअसल, महायुति (बीजेपी-शिंदे शिवसेना) के पास कोई भी नवनिर्वाचित ST पार्षद नहीं है, जबकि उद्धव गुट के दो ST पार्षद जीते थे। अगर लॉटरी में ST को आरक्षण मिल जाता तो  उद्धव गुट से मेयर का बनना तय था, मगर लॉटरी में वो इससे चुक गए। 

ठाकरे परिवार का राज अब इतिहास हो गया- मंगल प्रभात लोढ़ा 

वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, "ठाकरे परिवार का राज अब इतिहास हो गया है। अब नया अध्याय शुरू हो गया है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई के लोगों को जो विकास चाहिए, वो मिलेगा।"

यह भी पढ़ें:राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अभिभाषण बीच में छोड़ सदन से किया वॉकआउट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड