BMC चुनाव में बंपर जीत के बाद मुंबई BJP कार्यालय में CM देवेंद्र फडणवीस का भव्य स्वागत, बोले- महाराष्ट्र को PM मोदी पर बहुत भरोसा

BMC चुनाव में शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुंबई में स्टेट भाजपा ऑफिस में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके उन्होंने कहा 'इन चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है।' उन्होंने BMC चुनाव में बंपर जीत के कारण भी बताए।

Follow : Google News Icon  
bmc election victory cm devendra fadnavis
मुंबई BJP कार्यालय में CM देवेंद्र फडणवीस का भव्य स्वागत, बोले- महाराष्ट्र को PM मोदी पर बहुत भरोसा | Image: X/ANI

BMC Election: बीएमसी (BMC) चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। BMC पर 25 सालों से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कब्जा था, लेकिन इस बार बीजेपी गठबंधन ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) सहित 29 नगर महापालिका के लिए हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया।
बीजेपी पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। इस शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुंबई में स्टेट भाजपा ऑफिस में जोरदार स्वागत किया गया। इस खास मौके पर CM देवेंद्र फडणवीस के अलावा, अन्य कई गणमान्य भी मौजूद रहे। इस शानदार जीत के मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'इन चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है। इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता है।'

महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता हैं-CM देवेंद्र फडणवीस

बीएमसी (BMC) चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को मिली जीत मिली है। इस जीत के खास मौके पर CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में स्टेट भाजपा ऑफिस के मंच से कहा 'हमने ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े। इसलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला। इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता है।

नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है-पीयूष गोयल

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम 2026 को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ने कहा 'महाराष्ट्र में महायुति ने फिर एक बार जनता का विश्वास प्राप्त किया है। अभी तक जो परिणाम आए हैं, उसमें 2/3 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को केवल 7-8% सीटों में बढ़त मिली है। यह दर्शाता है कि आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं। नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है।'

महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है-शहजाद पूनावाला

BMC चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने  कहा, 'आज महायुति को एक ऐतिहासिक जीत मिली है। यह बढ़त न केवल BMC बल्कि अन्य नगर पालिका के चुनावों में भी महायुति को मिली है। 29 निगमों में से करीब 25 से ज्यादा निगमों में हमारी जीत होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है।

Advertisement

हमारा विकास आंखों से दिखता है-पंकजा गोपीनाथ मुंडे

BMC चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश में और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो विकास किया है उसकी जीत हुई है। लोगों ने हमें वोट दी और हमारा विकास आंखों से दिखता है।'

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव के रुझान में BJP+ को बहुमत, ठाकरे बंधुओं की खिसकी जमीन, AIMIM का भी खुला खाता
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड