अपडेटेड 30 July 2024 at 12:30 IST
ब्लू व्हेल रिर्टन! ऑनलाइन गेम ने फिर ली जान, 'लॉग आउट' लिख नाबालिग ने लगाई 14वीं मंजिल से छलांग
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में ‘ब्लू व्हेल गेम’ जैसे ही एक ऑनलाइन गेम की लत ने 15 साल के बच्चे की जिंदगी छीन ली।
- भारत
- 3 min read

Pune News: बच्चे मोबाइल में गेम खेलकर खुद को एंटरटेन करते हैं। लेकिन वो कब इसके आदी हो जाएं कई बार तो माता-पिता को भी पता नहीं चल पाता। ऐसे में ये उन बच्चों के लिए खतरनाक और जानलेवा साबित हो जाता है। हालिया मामले में एक बच्चे ने महज एक गेम के टास्क को पूरा करने के लिए 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र के पुणे से गेम की लत में डूबे एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने ‘ब्लू व्हेल गेम’ जैसे ही एक ऑनलाइन खेल को पूरा करने के लिए जोखिम उठाया। 10वीं में पढ़ने वाले 15 साल के उमेश श्रीराव को ऑनलाइन गेम की बुरी लत लग गई थी, जिसके चलते वो लगभग पूरा-पूरा दिन फोन में घुसा रहता था। मां के मुताबिक, उमेश एक कमरे में ही अपना दिन गुजार देता था। रात में भी सिर्फ खाना खाने के लिए कमरे से निकलता था।
टास्क के लिए 14वीं मंजिल से लगाई छलांग
मृतक उमेश की मां का कहना है कि बेटे को 6 महीने से गेम की लत लगी हुई थी। यहां तक कि इसी गेम के एक टास्क को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले वो चाकू से खेल रहा था। 25 जुलाई के दिन वो दिनभर कमरे में ही था। सिर्फ रात को खाने के लिए कमरे से बाहर आया था। मृतक की मां ने आगे बताया कि उनके छोटे बेटे को बुखार था, इसलिए वो उसके पास रुकी थी। फिर आधी रात सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक बच्चे के बिल्डिंग से गिरने का मैसेज आया। उन्होंने कमरा चैक किया तो वहां उमेश (बेटा) नहीं था। आनन-फानन में जब वो नीचे गई, तो वहां उमेश खून से सना पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
छानबीन में जुटी पुलिस को कुछ कागज मिले
मामले की छानबीन कर रही पुलिस को मृतक बच्चे के कमरे से एक कागज मिला है, जिसमें पेंसिल से अपार्टमेंट और गैलरी से कूदने का टास्क बना हुआ है। इसमें लॉहआउट भी लिका हुआ है। इसके अलावा गेम की कोडिंग भाषा में लिखे कुछ और पेपर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर गेम से संबंधित जांच में जुटी हुई है। उमेश के कमरे से मिले कुछ कागजों में से एक में कथिततौर पर सुसाइड करने का तरीका बताया हुआ है।
Advertisement
‘ब्लू व्हेल गेम’ भारत में बैन
बता दें कि उमेश अपनी मां और छोटे भाई के साथ पिंपरी चिंचवाड़ के किवले इलाके में रहता था। उसके पिता नाइजीरिया में जॉब करते हैं, जबकि मां इंजीनियर और हाउसवाइफ है। ‘ब्लू व्हेल गेम’ की बात करे तो इसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी जान गवा दी थी। इसके बाद से 2017 से ये गेम देश में बैन है।
यह भी पढ़ें: Viral: आनंद महिंद्रा ‘डांसिंग कॉप’ के हुए मुरीद, वीडियो शेयर कर बोले- ‘कोई भी काम बोरिंग नहीं...’
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 12:30 IST