BREAKING: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, दूर तक सुनाई दी आवाज; दीवारों-गाडि़यों पर छर्रे के निशान; पूरे शहर में अलर्ट

चंडीगढ़ में बम धमाका हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यहां के सेक्‍टर 37 स्थित बीजेपी हेडक्‍वार्टर के बाहर ब्लास्‍ट होने से अफरातफरी मच गई। ध

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Blast has been reported outside the BJP Office in Chandigarh police issue alert fire brigade on spot
BREAKING: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, दूर तक सुनाई दी आवाज; दीवारों-गाडि़यों पर छर्रे के निशान; पूरे शहर में अलर्ट | Image: Republic

चंडीगढ़ में बम धमाका हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यहां के सेक्‍टर 37 स्थित बीजेपी हेडक्‍वार्टर के बाहर ब्लास्‍ट होने से अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

धमाके के बाद पूरे शहर को अलर्ट कर दिया है। पुलिस के आधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस ने प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। अचानक स्‍कूटी में धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। हालांकि इस धमाके में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें- UP: टेलीग्राम पर होती थी डील, 8वीं पास खुद को बताता था डॉक्‍टर...कानपुर के अस्‍पतालों में चल रहा किडनी-लीवर का 'काला खेल'; ऐसे खुला राज
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड