अपडेटेड 28 July 2024 at 15:10 IST

उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया, तीन लोग हिरासत में लिये गये

संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Firing
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Freepik

संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया की शनिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि बहजोई रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिसको गोली लगी हुई है।

गुनावत ने बताया कि पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी पहचान चंदौसी के निवासी प्रेम पाल (55) के रूप में हुई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रेमपाल भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का कार्यकर्ता भी है। उन्होंने बताया कि उसके कंधे में पीछे से गोली लगने से चोट का निशान है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेमपाल को मुरादाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रेमलाल ने दिलीप, श्याम लाल, और हेमंत नाम के व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गुनावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन का विवाद प्रतीत हो रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 15:10 IST