दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को दिग्विजय सिंह ने बताया 'निर्दोष', बोले- उन्हें परेशान किया जा रहा; BJP भड़की

पुलिस ने उमर खालिद समेत कई अन्य लोगों को दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड बताया है। उसी दिल्ली दंगों के आरोपी को अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह निर्दोष बता रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP attack on Digvijaya Singh Statement
BJP attack on Digvijaya Singh Statement | Image: PTI, X

Digvijay Singh on Umar Khalid: दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद के लिए दिग्विजय सिंह का एक बार फिर नरम रूख दिखाई दिया है। कांग्रेस नेता ने पूर्व JNU छात्र को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

साल 2020 में हुए दिल्ली दंगों के आरोप में उमर खालिद को उसी साल सितंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने खालिद समेत कई अन्य लोगों को दंगों का मास्टरमाइंड बताया है। उसी दिल्ली दंगों के आरोपी को अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह निर्दोष बता रहे हैं। 

उमर खालिद के लिए दिखीं दिग्विजय की सहानुभूति

जानकारी के अनुसार APCR की इफ्तार पार्टी में दिग्विजय सिंह में बोल रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने उमर खालिद के प्रति सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा, "किस तरह से निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है, ऐसे उदाहरण देखने को नहीं मिले।"

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि हमारी लड़ाई निरंतर जारी है। कभी भी हमने न नफरत फैलाने वालों के साथ समझौता किया है, न करेंगे। हम लोग कम नहीं है, एक होकर काम करें तो लड़ाई लड़ी जा सकती है। मैं हमेशा से आप लोगों के साथ था और रहूंगा।

Advertisement

कांग्रेस का हाथ हमेशा दंगाइयों के साथ- BJP

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। BJP ने उनके बयान को लेकर कांग्रेस को कहा। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ होता है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट उमर खालिद की जमानत खारिज कर रही है। कई मौकों पर उमर खालिद टीम ने जमानत याचिकाएं वापस ले ली हैं, जिसकी पुष्टि पूर्व CJI ने भी की है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह साबित और सबूत है कि उमर खालिद दंगों, हत्या, गैरकानूनी सभा, नफरत भरे भाषण की साजिश में शामिल है और उस पर UAPA की धाराएं भी लगाई गई हैं।

Advertisement

‘कभी अंकित शर्मा, दिलबेर नेगी के परिवार के बारे में कहा?’

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति दिखा रही है और कोर्ट पर संदेह कर रही है। वह दिल्ली दंगों के पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रहे हैं। क्या दिग्विजय सिंह ने कभी अंकित शर्मा, दिलबर नेगी के परिवार के बारे में एक शब्द भी कहा? नहीं... वे वोटबैंक के लिए इन दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़े हैं।

शहजाद पूनावाला ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने ही कहा ओसामा जी कहा था। ये वही हैं जिन्होंने हिंदू आतंकवाद गढ़ा था। दिग्विजय सिंह ने बिना सबूत के पूरे हिंदू समुदाय को दोषी ठहराया, लेकिन जब उमर खालिद की बात आती है जिसके खिलाफ अदालत में सबूत हैं तो वो उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं। कांग्रेस हमेशा ऐसा करती है। अफजल गुरु, याकूब मेनन से अब उमर खालिद तक...।"

यह भी पढ़ें: 'ऐसे नेताओं को नपुंसक बना दो, जुबान की कर दी जाए नसबंदी...', BJP विधायक के होली वाले बयान पर पप्पू यादव का तंज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड