PM मोदी के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल में लिया झालमुड़ी का आनंद, खुद बनाकर किया टेस्ट, VIDEO

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड 'झालमुरी' का आनंद लिया। युवा संवाद सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य में डर का माहौल अब विश्वास में बदला है। नबीन ने मुख्यमंत्री से खेल और युवा नीति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM मोदी के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल में लिया झालमुड़ी का आनंद, खुद बनाकर किया टेस्ट, VIDEO
PM मोदी के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल में लिया झालमुड़ी का आनंद, खुद बनाकर किया टेस्ट, VIDEO | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड 'झालमुरी' का आनंद लेते नजर आए। झालमुरी पश्चिम बंगाल का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे कोलकाता की खान-पान संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।

यह मुरमुरे (मुरी), कच्चे प्याज, हरी मिर्च, सरसों के तेल, भुनी हुई मूंगफली, सेव, तीखे मसालों और ताजे नींबू के रस से तैयार किया जाने वाला एक कुरकुरा और मसालेदार स्नैक है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी झालमुरी खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

डर के माहौल से विश्वास की ओर - बीजेपी अध्यक्ष

कोलकाता में आयोजित 'युवा संवाद सम्मेलन' को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब डर के माहौल से बाहर निकलकर विश्वास के माहौल में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य एक बार फिर अपनी समृद्ध खेल विरासत को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री से खेल क्षेत्र और युवा नीति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं

युवाओं की क्षमता पर बात करते हुए नबीन ने कहा कि बंगाल के युवा अब नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप इकोसिस्टम का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आज देश भर में 250,000 से अधिक स्टार्टअप्स और 125 से अधिक यूनिकॉर्न सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को बस एक सही मंच की आवश्यकता है।

Advertisement

'रील' वही सफल, जो 'रियल' है

सोशल मीडिया और आज की पीढ़ी की सोच पर प्रकाश डालते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा मनगढ़ंत बातों पर नहीं, बल्कि प्रामाणिकता पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर वही 'रील्स' सफल होती हैं जो 'रियल' होती हैं। गढ़ी हुई रील्स ज्यादा दूर तक नहीं जातीं, क्योंकि आज की पीढ़ी सच्चाई को महत्व देती है।"

मैदानों से मोबाइल स्क्रीन की ओर

नितिन नबीन ने बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले शाम 3 या 4 बजते ही बच्चे खेल के मैदानों की ओर रुख करते थे, लेकिन अब वह समय मोबाइल स्क्रीन पर बीत रहा है।उन्होंने कहा कि खेल, कला, साहित्य और संस्कृति पश्चिम बंगाल के लोगों के डीएनए में बसे हैं। यह देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां ये सभी तत्व एक साथ मौजूद हैं, इसलिए राज्य को अपनी इस वास्तविक ताकत और खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने की जरूरत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था, पैर टूटा था, आंखों में चोट थी...', सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह का सनसनीखेज दावा

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड