पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की सरेआम हत्या पर सियासी बवाल, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- जो लोग नशा के खिलाफ...
मंगलवार, 13 अक्टूबर को पंजाब के मनसा में नशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झोटा की हत्या के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला किया और मौजूदा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
- भारत
- 3 min read

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मौत को लेकर भगवंत मान की AAP सरकार पर निशाना जोरदार साधा। नितिन नवीन इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर ड्रग माफिया से लड़ने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य में कौन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस घटना पर जवाब और जवाबदेही के हकदार हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और कहा यह AAP सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है।
AAP सरकार की एक गंभीर विफलता-नितिन नवीन
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भगवंत मान की AAP सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर कहा 'एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या चौंकाने वाली है और यह AAP सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है।
आम आदमी पार्टी ने ड्रग-मुक्त पंजाब बनाने का वादा करके सत्ता हासिल की थी। आज, जो लोग ड्रग्स के खिलाफ़ खड़े होते हैं, वे खुद ही खतरे में हैं। यह प्रशासन की एक गंभीर विफलता है। अगर ड्रग माफिया से लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो पंजाब में कौन सुरक्षित है? '
राज्य की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
नितिन नवीन एक अन्य एक्स पोस्ट में पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा 'AAP सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था की बेहद खराब हालत को उजागर करती है। पंजाब की जनता जवाब और जवाबदेही की हकदार है।'
Advertisement
दिनदहाड़े परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या
इससे पहले एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा को एक मेडिकल शॉप के मालिक ने गोली मार दी थी और बाद में हॉस्पिटल ले जाने पर उनकी मौत हो गई थी। 40 साल के झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ खुलकर विरोध करते थे। उनके परिवार में 10 से छोटी उम्र के दो बेटे, पत्नी और माता-पिता हैं।
मृतक के पिता ने PM अव की गुहार
इस घटना के बाद एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपने पोते-पोतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और आरोप लगाया कि पंजाब सरकार उनके बेटे की सुरक्षा करने में नाकाम रही।
Advertisement
उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। किसी ने हमारी रक्षा नहीं की। अब, मेरे पोते-पोतियों को भी खतरा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री से अपील करता हूं कि वे मेरे पोते-पोतियों की सुरक्षा का इंतजाम करें।"