भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई डुबकी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां सपरिवार संगम में डुबकी लगाई।

Follow : Google News Icon  
jp nadda
जेपी नड्डा ने महाकुंभ में लगाई डुबकी। | Image: @JPNadda-X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां सपरिवार संगम में डुबकी लगाई।

नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी संगम में स्नान किया।

जेपी नड्डा परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुम्भ नगर के त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के सदस्यों के साथ साइबेरियाई पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा के नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया, तदोपरांत पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में डुबकी लगाई।

Advertisement

स्नान के उपरांत नड्डा परिवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। यहां से सभी नेतागण बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां लेटे हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किये।

Advertisement

आधिकारिक बयान के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष शनिवार को दोपहर में प्रयागराज हवाई अड्डा पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया।

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड