शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, शिवश्री स्कंदप्रसाद संग रचाई शादी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejasvi Surya and singer Sivasree Skandaprasad got married
शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या | Image: X

बेंगलुरु, छह मार्च (भाषा) बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये।

विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए।

आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया। इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे।

Advertisement

शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं।

हाल ही में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम गये थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या पर आफत, अमित शाह के आदेश मिलते ही एक्शन में दिल्ली पुलिस, चलाया खास अभियान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड