'हिंदुओं पर ऐसा अपराध स्वीकार्य नहीं, भारत सरकार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है', बांग्लादेश में दीपू दास की लिंचिंग पर बोले BJP सांसद

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बांग्लादेश में हिंदू की लिंचिंग की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हिन्दुओं पर ऐसा अपराध अस्वीकार्य है। भारत सरकार इसका संज्ञान ले चुकी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajiv Pratap Rudy On Bangladesh Violence
Rajiv Pratap Rudy On Bangladesh Violence | Image: X/ANI

भारत के पड़ोसी मूल्क बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा। कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद वहां फिर फिर हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ अल्पसंख्यकों को अपना शिकार बनाने लगी। दीपू दास नाम के हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मोहम्मद युनूस सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। अब भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी घटना की निंदा करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।

दीपू चंद्र दास मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में कपड़ा कारखाने में काम करता था और किराए पर रहता था। पुलिस के मुताबिक, 18 दिसंबर रात  आक्रोशित भीड़ ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उसे घेर लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मौत के बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर ढाका-मयमनसिंह हाईवे पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारत सरकार मामले पर कार्रवाई कर रही है- राजीव प्रताप रूडी 

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बांग्लादेश में एक हिंदू की लिंचिंग की घटना पर कहा, "बांग्लादेश का राजनीतिक वातावरण अस्त-व्यस्त है। ऐसे समय में हिन्दुओं पर ऐसा अपराध अस्वीकार्य है। भारत सरकार इसका संज्ञान ले चुकी है और कार्रवाई कर रही है। हमारी अपील है कि दुनियाभर के अल्पसंख्यक कहीं भी हों, सुरक्षित रहें। भारत में भी हमारा यही संकल्प है।"

सवालों के घेरे में यूनुस सरकार

चौतरफा आलोचना के बाद यूनुस सरकार की नींद खुली और हत्याकांड पर एक्शन लिया गया। हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या मामले में कार्रवाई की गई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार, मुहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस जघन्य घटना में अंतरिम सरकार की रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद यूनुस ने ट्वीट किया, "मैमनसिंह के वालुका में सनातन धर्म मानने वाले युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में, रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने सात लोगों को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग हैं-मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारिक हुसैन, मोहम्मद मानिक मियां (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38), और मोहम्मद मिराज हुसैन अकन (46)। RAB-14 ने अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर ऊपर बताए गए संदिग्धों को गिरफ्तार किया।"

यह भी पढ़ें: Bangladesh: फैक्ट्री को बचाने के लिए दीपू दास को भीड़ के हवाले कर दिया? साथी वर्कर ही बन गए हैवान... लिंचिंग का खौफनाक सच आया सामने

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड