56 इंच के शेर ने पाक की पतलून दो मिनट में...,एयर स्‍ट्राइक पर बोले निशिकांत दुबे, ऑपरेशन सिंदूर को बताया कांग्रेस का तंदूर

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कांंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर,कांग्रेस का तंदूर साबित होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey on opreation sindoor
Nishikant Dubey on opreation sindoor | Image: ANI/Republic

जिस पल का हर भारतीय को इंतजार था वो आखिरकार आ गया। बुधवार की सुबह आंखे खोलते ही हर भारतीए को एक ऐसी खुशखबरी सुनने को मिली जिस सुन हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमला का बदला पाकिस्तान से लिया। सेना ने PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर बड़ी संख्या में आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। इस जवाबी कार्रवाई को नाम दिया गया 'ऑपरेशन सिंदूर'। अब सेना की शौर्य पर देश में जश्न का माहौल है। वहीं, सेना के एक्शन से गदगद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व का देश है,घुसकर मारेंगे..


22 अप्रैल को आतंकियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों की जिस तरह से निर्मम हत्या की थी उसी लेकर देश आक्रोश में था। अब जाकर हर भारतीय के कलेजा को ठंडक मिली है। भारतीय सेना ने पहलगाम में माता-बहनों की सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिला दिया। भारत की इस जवाबी कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना  पाकिस्तान और PoK में 9 आंतकी कैंप को बनाया निशाना बनाया। देर रात हुए इस एयरस्ट्राइक में बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर कर दिया। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पहलगामा हमले के बाद लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर जरिए यह कह रहे थे कि 56 इंच के सीना वाले मोदी ने जो कहा वो पूरा करके दिखाएंगे। अब ऑपरेशन सिंदूर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तानी का पतलून दो मिनट में गीली हो गई-निशिकांत दूबे

निशिकांत दूबे ने अपने X पोस्ट के जरिए एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है, उन्होंने लिखा है, पाकिस्तानी का झूठ,दो मिनट में पतलून गीली।यह 56 इंच के शेर मोदी जी के नेतृत्व का देश है,घुसकर मारेंगे,बोलकर मारेंगे,हमारी सेना का बाल भी बांका नहीं होगा। हिंदुस्तान में बैठे घुसपैठिए सोशल मीडिया,यूट्यूब वाले भी सोच समझकर भ्रम फैलाएं,नहीं तो ?

निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तंज

वहीं, एक और पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए लिखा है, कांग्रेसी पाकिस्तानी दलाल हैं? ऑपरेशन सिंदूर,कांग्रेस का तंदूर साबित होगा। बता दें कि भारत के इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के मुख्यालय को तबाह कर दिया गया। लश्कर का गढ़ 'मरकज ए तैयबा', जहां 26/11 का आतंकी अजमल कसाब ट्रेनिंग ले चुका था, अब मलबे में तब्दील हो चुका है। जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय ‘मस्जिद जश-शुभानअल्लाह’ भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। इसके अलावा हिजबुल के कई ट्रेनिंग कैम्प भी निशाने पर रहे।

Advertisement

आतंक के 9 ठिकानों पर हमला

भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor : आधी रात भारत ने कहां-कहां की Air Strike?
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड