पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काले झंडे लहराए, अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को काले झंडे लहराते हुए अध्यक्ष बिमान बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की और सदन से बहिर्गमन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP
The BJP flag | Image: PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को काले झंडे लहराते हुए अध्यक्ष बिमान बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की और सदन से बहिर्गमन किया। कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने काले झंडे लहराने और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि वह निष्पक्ष नहीं हैं तथा सदन में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

Advertisement

हंगामे के बीच सदन में विनियोग विधेयक पर चर्चा हुई। कुछ भाजपा विधायक आसन के निकट आ गए और सदन के दस्तावेजों को फाड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया। विधायक लगभग 35 मिनट से अधिक समय तक प्रदर्शन करने के बाद विधानसभा से बहिर्गमन कर गए।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड