BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी,1 करोड़ की मांग; राहुल-खड़गे का नाम लिख भेजा सनसनीखेज मैसेज

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मैसेज में राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं का भी जिक्र है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP leader Jamal Siddiqui
BJP leader Jamal Siddiqui | Image: ANI

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से बीजेपी नेता को यह धमकी मिली है। इसके साथ ही फिरौती की भी मांग की गई है। अज्ञात आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है। पैसे नहीं मिलने पर सिद्दीकी के साथ उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

जमाल सिद्दीकी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और नागपुर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजेपी नेता ने बताया कि व्हाट्सएप मैसेज कर मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक की रकम की मांग की गई है।

जमाल सिद्दीकी से क्यों मांगी 1 करोड़ की फिरौती

संदेश भेजने वाले ने पैसे न देने पर सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। व्हाट्सएप नंबर पर आए संदेश में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित पांच नेताओं को बम से उड़ना है, उसके लिए उसे अर्थिक मदद चाहिए।

भाजपा नेता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

भाजपा नेता ने इस मामले में नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए टीमें लगाई गई है। मोबाइल नंबर के स्रोत का पता लगाने और कॉल रिकॉर्ड विश्लेषण, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग और साइबर फोरेंसिक जांच के माध्यम से प्रेषक की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Advertisement

धमकी को मजाक में नहीं लेने की कही बाद

जमाल सिद्दीकी ने बताया कि धमकी भरे मैसेज 25 से 27 मई के बीच मोबाइल नंबर 8899162823 से भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। FIR के अनुसार अज्ञात आरोपी ने जमाल सिद्दिकी व्हाट्सएप मैसेज मैं यह भी कहा कि मेरी धमकी को मजाक में लेने की गलती न करें। मैं मजबूर हूं ऐसा करने के लिए।

कांग्रेस के इन नेताओं से दुश्मनी का जिक्र

धमकी देने वाले ने यह भी बताया है कि उसकी बीजेपी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैसेज में लिखा है, मेरा संदेश बीजेपी पार्टी के नेताओं तक जरूर पहुंचाएं। मेरी बीजेपी लीडरों से कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी दुश्मनी कांग्रेस पार्टी से है क्यूंकि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, मल्लिकार्जुन खड़गे और उदय भानु ने मुझे बेइज्जत करके पार्टी से बहार निकाला है, इनको खत्म कराना ही मेरी जिंदगी का उद्देश्य है ताकि इनसे में अपनी बेइज्जती का बदला ले सकूं |

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

सिद्दीकी ने पुलिस को कई व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट, चैट लॉग और अन्य डिजिटल सबूत सौंपे हैं। नागपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 351(2) और 351(3) के तहत आपराधिक धमकी और जबरन वसूली के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल नंबर के स्रोत का पता लगाने और कॉल रिकॉर्ड विश्लेषण, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग और साइबर फोरेंसिक जांच के माध्यम से प्रेषक की पहचान करने के लिए जांच जारी है। 
 

यह भी पढ़ें: खून के बदले खून चाहिए साहब... सूर्या की मां ने PM-CM योगी से मांगा इंसाफ

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड