अपडेटेड 10 December 2024 at 07:18 IST

BREAKING: नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा का निधन हो गया। मंगलवार, 10 दिसंबर को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Follow : Google News Icon  
Former Karnataka CM SM Krishna Dies at 92
Former Karnataka CM SM Krishna Dies at 92 | Image: X

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा (SM Krishna) का निधन हो गया। मंगलवार, 10 दिसंबर को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एसएम कृष्णा साल 2004 में महाराष्ट्र के राज्यपाल (Governor of Maharashtra) भी रहे थे। उनका पूरी नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पतृक गांंव मद्दुर ले जाया जाएगा। 

एसएम कृष्णा पिछले कुछ महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती रहे। 92 साल के कृष्णा का मंगलवार सुबह करीब 2.30-2.45 बजे निधन हो गया। एसएम कृष्णा को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए वैदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद, उन्हें मणिपाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉ. सत्यनारायण मैसूर और डॉ. सुनील कारंत के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे एमएम कृष्णा

एसएम कृष्णा साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री (former Karnataka CM) रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल की भूमिका निभाई थी। कृष्णा 2009 से 2012 तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान विदेश मंत्री भी रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पद्म विभूषण से सम्मानित

पिछले साल कृष्णा को उनकी राजनीतिक में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, जो उनके छह दशकों के राजनीतिक करियर के लिए दिया गया था, जिसकी शुरुआत 1962 में अमेरिका से लौटने के बाद उनके पहले चुनाव से हुई थी। कृष्णा दिसंबर 1989 से जनवरी 1993 तक कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) के अध्यक्ष रहे। 1971 से 2014 के बीच, वे अपने शानदार राजनीतिक जीवन के विभिन्न दौरों में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे।

Advertisement

कांग्रेस छोड़ BJP का थामा था दामन

मार्च 2017 में एसएम कृष्णा, जो कई दशकों तक कांग्रेस पार्टी में एक प्रमुख नेता रहे थे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लेकिन 2012 में विदेश मंत्रालय से हटाए जाने के बाद से कृष्णा राजनीति में कम सक्रिय रहे। सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने से पहले उन्होंने 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

ऐसी थी शुरुआती शिक्षा

सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ था। उन्होंने मैसूर के महाराजा कॉलेज में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और बेंगलुरु के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई की। उन्होंने टेक्सास में दक्षिणी मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी (डलास) और जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया। उन्हें बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। 

 यह भी पढ़ें: Sambhal Violence: CM के सख्त कार्रवाई के निर्देश,जान बचाते फिर रहे दंगाई

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 06:45 IST