BJP ने दिल्ली में 250 से अधिक झुग्गी बस्तियों में चलाया सदस्यता अभियान

दिल्ली BJP की सह-प्रभारी अलका गुर्जर और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में बीजेपी ने दिल्ली की 252 झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP launched membership drive in more than 250 slums in Delhi
भाजपा ने दिल्ली में 250 से अधिक झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया | Image: X@hdmalhotra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की 252 झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया है। यह अभियान भाजपा की दिल्ली इकाई की सह-प्रभारी अलका गुर्जर एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चलाया गया। भाजपा द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जा रहे झुग्गी विस्तार अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग उत्साहपूर्वक पार्टी के सदस्य बन रहे हैं, क्योंकि वे केजरीवाल सरकार से निराश हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटपड़गंज स्थित इंदिरा कैंप में सदस्यता अभियान चलाया और कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग भी साफ-सुथरे घर का सपना देखते हैं।

गुर्जर ने वसंत विहार के निकट शास्त्री मार्केट और आसपास की झुग्गी बस्तियों में पार्टी में नए सदस्य शामिल किए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं में भाजपा के प्रति गहरी रुचि है क्योंकि वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहती हैं और केजरीवाल सरकार ने झुग्गीवासियों को 'निराश' किया है।

इस अवसर पर भाजपा के संगठन महासचिव पवन राणा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत अपना तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा शुरू किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ईरानी ने शाहदरा, करोल बाग और नयी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जहां उन्होंने सदस्यता अभियान को हर घर तक ले जाने के दौरान लोगों से संवाद करने के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की

ईरानी ने कहा, ‘‘आज भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में भाग लेने के बाद, मैं भाजपा सरकार द्वारा देशभर में गरीबों के लिए किए जा रहे व्यापक कल्याण कार्यों को देखकर संतुष्ट हूं।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat को तीर की तरह चुभेगी बहन बबीता फोगाट की ये बात, PHOTO भी चीर देगी सीना!

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड