लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने क्यों चला नया दांव? हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन टूटने की INSIDE STORY
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन पर लगभग-लगभग फुल स्टॉप लगना अब तय हो चुका है।
- भारत
- 2 min read

Haryana Politics: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन पर लगभग-लगभग फुल स्टॉप लगना अब तय हो चुका है। जेजेपी को मंत्रिमंडल से साइडलाइन करने के लिए बीजेवपी ने फुलप्रूफ प्लानिंग तैयार की ली है। खट्टर सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा हो चुका है और बताया जा रहा है कि नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।
बीजेपी ने आज यानी मंगलवार की शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। चर्चा ये भी है कि हरियाणा को नया सीएम मिल सकता है। संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी उन्हें करनाल से प्रत्याशी बना सकती है।
ये है जेजेपी से अलग होने की मुख्य वजह
वजह जानने से पहले आपको हरियाणा विधानसभा का नंबर गेम बता देते हैं। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं जिनमें बीजेपी के पास 41, जेजेपी का 10, कांग्रेस के पास 30, इंडियन नेशनल लोकदल (अभय चौटाला) के पास 1 विधायक, लोकहित पार्टी के पास 1 और निर्दलीय विधायकों की संख्या 7 है। दरअसल, बीजेपी और जेजेपी के अलग होने की वजह लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति ना बन पाना है।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसमें सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई। दरअसल जेजेपी हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ दो सीटों पर दावा कर रही है जिसे बीजेपी देने को तैयार नहीं है।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ सकती है जेजेपी
Advertisement
सिरसा में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर दावा जताते हुए कहा था कि जिस तरह से NDA गठबंधन के तहत बीजेपी ने छोटे अलायंस दलों को एडजस्ट किया है और उनका ध्यान रखा है तो उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा में भी जेजेपी के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके अलावा पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रही है।
ये है हरियाणा विधानसभा का नंबर गेम
कुल विधानसभा सीट- 90
- बीजेपी- 41
- जेजेपी- 10
- कांग्रेस- 30
- इंडियन नेशनल लोकदल (अभय चौटाला) - 1
- लोकहित पार्टी - 1
- निर्दलीय विधायक- 7