Rajasthan: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब

राजस्थान में बीजेपी की हार को लेकर पार्टी संगठन में मंथन शुरू हो गया है। बीजेपी के संगठन प्रभारी बीएल संतोष ने राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया को दिल्ली बुलाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bjp hold major meeting in delhi regarding defeat panchayat elections madan rathore sanjay bhatia provide feedback
Rajasthan: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब | Image: X

राजस्थान में बीजेपी की हार को लेकर पार्टी संगठन में मंथन शुरू हो गया है। बीजेपी के संगठन प्रभारी बीएल संतोष ने राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया को दिल्ली बुलाया है। दोनों नेता आज शाम बीएल संतोष के साथ बैठक करेंगे, जिसमें राजस्थान में पार्टी की हार को लेकर चर्चा होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, संगठन महामंत्री अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी व कैलाश मेघवाल शामिल होंगे। सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रस्तावित है।

इस बैठक में ग्रामीण इलाकों में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा होगी। संगठन की स्थिति, प्रत्याशियों के चयन, स्थानीय स्तर पर नाराजगी और चुनाव प्रबंधन जैसे मुद्दे समीक्षा के केंद्र में रह सकते हैं। सत्ता में होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहने को संगठन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव के नतीजों पर होगी चर्चा

दिल्ली में हो रही इस बैठक में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के नेता चुनावी प्रदर्शन का आकलन करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि किन इलाकों में संगठन की पकड़ कमजोर रही। साथ ही चुनाव के दौरान सामने आई कमियों और पार्टी की जमीनी स्थिति पर भी बात होगी। मदन राठौड़ और संजय भाटिया प्रदेश में चुनाव के दौरान मिले फीडबैक को बैठक में रखेंगे। इसमें स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति और चुनाव से जुड़े अनुभवों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश संगठन के कामकाज पर भी चर्चा होनी है।

Advertisement

संगठन की कमजोरियों और आगे की रणनीति पर मंथन

बैठक सिर्फ चुनाव में मिली हार की वजह तलाशने तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें राजस्थान में भाजपा संगठन की मौजूदा स्थिति और जमीनी स्तर पर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन होगा। चुनावी प्रदर्शन के साथ संगठनात्मक कमजोरियों की पहचान करने और आगे उन्हें दूर करने के तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के सामने अब पंचायत चुनाव के नतीजों से मिले संकेतों को समझने और आगे की तैयारी करने की चुनौती है। ऐसे में दिल्ली की इस बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दे भी उठेंगे। बूथ और स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर मिले फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति पर बात हो सकती है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में वापसी पर अमेरिका में सियासी भूचाल... गदगद ट्रंप ने बताया महान देशभक्त तो डेमोक्रेट्स ने चीन कनेक्शन पर जताई चिंता
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड