'भारत के दुश्मनों के साथ कांग्रेस का हाथ', PM मोदी को हराने के लिए अमेरिकी फंडिंग के मुद्दे पर सोनिया-राहुल को BJP ने घेरा
गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी विदेशी ताकतों का समर्थन ले रहे हैं। वह न केवल पीएम मोदी के पीछे पड़े हैं...
- भारत
- 3 min read

Gaurav Bhatia attack Congress : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग का मुद्दा उठाने पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। BJP इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को घेरते हुए कहा कि भारत के दुश्मनों के साथ कांग्रेस का हाथ है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने USAID फंडिंग को रद्द करने के अपनी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि बाइडेन प्रशासन द्वारा भारत को मतदान बढ़ाने के लिए लगभग 182 करोड़ रुपये (2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर) देना सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि क्या वो किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश कर रहे थे।
PC में गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर विपक्ष और सत्ता पक्ष में वार-पलटवार शुरू हो गया। जहां कांग्रेस ने ट्रंप के दावे को बेतुका करार दिया है। तो शुक्रवार (22 फरवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP नेता गौरव भाटिया ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा।
उन्होंने कहा किअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया कि USAID की फंडिंग का इस्तेमाल भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव से पहले कई पत्रकारों और संगठनों ने यह बात उठाई कि विदेश शक्तियां भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करती हैं। वह हस्तक्षेप ये सोचकर करती हैं कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाया जाए।
Advertisement
राहुल गांधी भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त- गौरव भाटिया
उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि ये और चिंताजनक तब हो जाता है जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिन्होंने हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत के संविधान के तहत शपथ ली है, वो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं। वो भारत विरोधी ताकतों को हमारे देश की शुद्ध चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए उकसा रहे हैं।
गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि वह (राहुल गांधी) पीएम मोदी को हराने के लिए विदेशी ताकतों का समर्थन ले रहे हैं। वह न केवल पीएम मोदी के पीछे पड़े हैं बल्कि हमारे देश के लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं क्योंकि भारत आज पीएम मोदी के नेतृत्व में उभर रहा है और वह इसे बर्दाश्त और पचा नहीं सकते।
Advertisement
‘PM मोदी से नफरत करते-करते देश से…'
BJP नेता ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगे हैं। वे यहां के नागरिकों से नफरत करने लगे हैं। वे अपनी क्षमता से प्रधानमंत्री मोदी को नहीं हरा सकते इसलिए विदेशी ताकतों का सहारा लिया जाता है। आज उन्हें हर उस नागरिक से नफरत है जो अपना वोट डालकर एक मजबूत सरकार चुनता है।