अपडेटेड 5 September 2024 at 20:46 IST

BJP में शामिल होते ही चंपई की दहाड़, बोले- 'झारखंड में परिवर्तन की लहर शुरू, बनेगी भाजपा सरकार'

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर की शुरुआत हो चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Champai Soren
Champai Soren | Image: Facebook

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर की शुरुआत हो चुकी है। झारखंड में भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

सरायकेला में भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड का विकास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास यह सोच है। जहां तक सवाल आदिवासियों की अस्मिता की रक्षा का है तो वह भी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। आज जिस तरह आप लोग एकजुटता के साथ हमारे साथ खड़े हुए हैं, इससे विश्वास हो गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर हम सभी का विश्वास है और इस विश्वास के साथ हम लोग झारखंड का विकास करेंगे।

झारखंड में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है- चंपई सोरेन

चंपई सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी का उत्थान, यहां के मूलनिवासियों का उत्थान, यहां के दलितों का उत्थान और इस झारखंड को हम लोग अच्छा झारखंड बनाएंगे, जहां पर सुख और संपन्नता के साथ हम लोग जी सकेंगे। इसलिए आप सभी की एकता और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आप लोगों का विश्वास से झारखंड में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Advertisement

30 अगस्त को चंपई सोरेन BJP में शामिल हुए

30 अगस्त को चंपई सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ली। वो जुलाई में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद हेमंत सोरेन से नाराज हो गए थे। फिलहाल ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में इस साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape: 'स्टूडेंट को पास कराने के लिए भी 10-15 लाख लेते थे', संदीप घोष पर BJP का आरोप
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 September 2024 at 20:46 IST