अपडेटेड 18 October 2024 at 16:53 IST

BJP कैसी बनी दुनिया भी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में अरुण साव ने बताई वजह

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन: रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रिपब्लिक भारत की टीम का मैं अभिनन्दन करता

Follow : Google News Icon  
Arun Sau
Arun Sau | Image: Republic

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन: रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रिपब्लिक भारत की टीम का मैं अभिनन्दन करता हूं।  हमारे मन, कर्म और वचन में राष्ट्र सर्वोपरि होना ही चाहिए।

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान लोगों ने हौवा खड़ा किया गया था कि बीजेपी नहीं जीतेगी। हमने लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और एकजुट किया। सबने एक साथ मिलकर काम किया और ऐतिहासिक जीत मिली। पहली बार बीजेपी को 46  प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले। कार्यकर्ताओं की मेहनत और भरोसे से ये परिणाम आया है।

BJP कार्यकर्ता आधारित पार्टी है- अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में एकमात्र दल है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी देश में एकमात्र दल है जो विचारधारा आधारित पार्टी है। जिस तरह सेना में कैप्टन अपने सिपाही को आदेश देता है और वह जी जान लगाकर उसे पूरा करता है, इसी तरह भारतीय जनता पार्टी में हम सभी कार्यकर्ता सिपाही की तरह काम करते हैं जो केंद्रीय नेतृत्व कार्य देता है, हम उसे जी जान लगाकर पूरा करते हैं।

Advertisement

BJP में हर कार्यकर्ता के काम का मूल्यांकन होता है- अरुण साव

उन्होंने कहा कि मैं बूथ में काम करने वाला कार्यकर्ता प्रदेश के अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री तक बना हूं। भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता के काम का मूल्यांकन किया जाता है और उसकी उसकी क्षमता के अनुरूप काम दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी की एक स्पष्ट स्थिति है कि किस कार्यकर्ता को कहां किस काम में लगाना है। यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को स्पष्ट पता है और जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिलती है वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करता है और यह बार-बार प्रमाणित हुआ है।

Advertisement

संगठन में जिसको जो काम मिलता है वह उसे पूरी लगन के साथ करता है- अरुण साव

आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन में जिसको जो काम मिलता है वह कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ उसे पूरा करता है और उन कामों पर केंद्र की लगातार नजर रहती है। उदाहरण के तौर पर अभी सदस्यता अभियान चल रहा है, कौन कार्यकर्ता कितने नए सदस्य जोड़ रहा है, उन सब की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व के पास है। पार्टी के काम को आगे बढ़ाना यह हर कार्यकर्ता करता है इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: कुछ लोगों ने डेमोक्रेसी की नई परिभाषा बना ली है, राष्ट्र सर्वोपरि सम्मलेन में बोले धर्मेंद्र प्रधान

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 October 2024 at 16:53 IST