स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की मिली जिम्मेदारी तो विनोद तावड़े संभालेंगे यूपी का प्रभार, BJP ने जारी की प्रभारियों की LIST
BJP विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की मिली जिम्मेदारी है। आईए जानते हैं लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।
- भारत
- 3 min read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को विभिन्न राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर सतीश पूनिया,राम माधव, मंगल पांडे का नाम शामिल है। स्मृति ईरानी को दो-दो प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
BJP ने जारी की प्रभारियों की LIST
उत्तर प्रदेश के लिए 4 सह प्रभारी बनाए गए हैं। यूपी में विनोद तावड़े प्रभारी बनाए गए हैं तो जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी सह प्रभारी बनीं हैं। वहीं, डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा भी सह प्रभारी बनाए गए हैं। हरीश द्विवेदी बिहार,कर्नाटक के प्रभारी बनाए गए हैं। हिमाचल में श्रीकांत शर्मा प्रभारी बनाए गए हैं तो दर्शाना सिंह सह प्रभारी बनीं हैं।
किस-किस को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अजय महावर और गोमती साई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को पंजाब की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी हैं। इस तरह सतीश पूनिया को दो राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisement
अमित मालवीय की संगठन में एंट्री
मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमित मालवीय की फिर से संगठन में एंट्री हुई है। उन्हें महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है।
मंगल पांडे को असम का प्रभार
राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। भाजपा ने कई राज्यों में एक प्रभारी के साथ दो या उससे अधिक सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। असम में मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा सह-प्रभारी हैं।
Advertisement
अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार प्रभारी बनाए गए हैं। मेघालय में कनाड पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह-प्रभारी हैं। मणिपुर में डॉ. राजदीप राय, मिजोरम में डॉ. भगवत कराड और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा में मृगांक देव बर्मन को जिम्मेदारी मिली है।