राहुल गांधी की टीम देश को अपमानित कर रही, विदेशी धरती से वोट चोरी का नैरेटिव चलाया, बिहार-बंगाल में SIR पर भ्रम फैलाया- BJP का बड़ा दावा

BJP MP Sambit Patra: BJP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर विदेश में बैठे लोगों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई लेफ्ट और कांग्रेस समर्थक इन्फ्लुएंसर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ ईस्ट एशिया में बैठेकर भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MP Sambit Patra
BJP MP Sambit Patra | Image: X

Sambit Patra attack Congress: गुरुवार, 27 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने विदेश में बैठे लोगों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश करने की बात कही। साथ ही वोट चोरी का नैरेटिव चलाने, बिहार और बंगाल में SIR पर भ्रम फैलाना का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और कांग्रेस को घेरा।

‘कांग्रेस के अकाउंट्स की विदेशी लोकेशन’

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के नए फीचर के आधार पर यह मालूम चला है कि कई कांग्रेस नेताओं और संगठनात्मक अकाउंट्स की लोकेशन भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में दिखाई दी है। पात्रा के मुताबिक कांग्रेस के सीनियर लीडर पवन खेड़ा का अकाउंट की लोकेशन अमेरिका में दिखा रहा है। तो वहीं INC महाराष्ट्र अकाउंट पहले आयरलैंड दिखाता था, लेकिन फीचर रोलआउट के बाद इसे इंडिया में बदल दिया गया। इसी तरह INC हिमाचल का अकाउंट Android ऐप के जरिए थाईलैंड से जुड़ा है।

उन्होंने दावा किया कि कई लेफ्ट और कांग्रेस समर्थक इन्फ्लुएंसर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ ईस्ट एशिया में बैठे हुए हैं और भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं।

दुनियाभर में बैठे लोग भारत में नैरेटिव सेट कर रहे- संबित पात्रा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा, "2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेष तौर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को अपमानित करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े। भले ही विदेश में जाकर भारत के विरोध में कहना पड़े और भले ही विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करके भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाए।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ ईस्ट एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत में नैरेटिव सेट करते हैं। इस दौरान संबित पात्रा कुछ उदाहरण भी देते नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ ऐसे नैरेटिव जो राहुल गांधी, कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम के कहने पर सेट किये गए, ऐसे तीन नैरेटिव के उदाहरण मैं दूंगा। पहला- वोट चोरी का नैरेटिव सेट किया गया। दूसरा- ऑपरेशन सिंदूर में जो मोदी जी और भारत की सेना को एक तरह से दुर्बल दिखाने की कोशिश की गई। उसके पीछे भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्ट एशिया में बैठे कुछ कांग्रेसी और उनके शुभचिंतकों के हैंडल हैं। तीसरा - संघ, संघ परिवार और मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला करने का नैरेटिव भी विदेश से ही संचालित हुआ।

‘SIR के बारे में झूठी बातें बनाई जा रही हैं’

BJP प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल की सीएम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर जिस प्रकार कुछ दिनों से बंगाल में माहौल बनाने की कोशिश की गई और कुछ महीनों से बिहार में वोट चोरी और वोट चोर गद्दी छोड़ का नैरेटिव भी विदेश की भूमि से बनाया गया। SIR के बारे में झूठी बातें बनाई जा रही हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि चुनाव आयोग को SIR कराने का पूरा अधिकार है। दुर्भाग्य की बात यह है कि पश्चिम बंगाल की CM ने कहा, “वे देश की नींव हिला देंगे… BJP को बख्शा नहीं जाएगा।” वह BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ गुस्सा भड़का रही हैं और दुश्मनी भड़का रही हैं।

Advertisement

संबित पात्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी विदेश में होते हैं, तो भारत के बारे में नेगेटिव बातें करते हैं। वह देश के अंदर झगड़ा पैदा करने की कोशिश करते हैं। यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने पहले विदेशी ताकतों से भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने की अपील की थी। यह वही राहुल गांधी हैं जिनकी अपनी पार्टी के सदस्यों ने नेपाल का उदाहरण देते हुए भारतीय Gen Z से अपनी ही सरकार के खिलाफ उठने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें: 'शैतान गीता और कुरान का पाठ पढ़ रहा है, पाकिस्तान अपना मुंंह ...', राम मंदिर धव्जारोहण पर PAK विदेश मंत्रालय के बयान पर BJP का पलटवार
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड