BREAKING: फिर विवादों में Youtuber मनीष कश्यप, FIR के बाद बीजेपी छोड़ने का किया फैसला; आज देंगे गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप में Youtuber और BJP नेता मनीष कश्यप पर FIR दर्ज किया गया है। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
youtuber-manish-kashyap
Youtuber मनीष कश्यप पर FIR | Image: PTI

बिहार के फेमस Youtuber और बीजेपा नेता मनीष कश्यप (Manish Kashyap) एक बार फिर विवादों भी घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप में उनके चैनल पर FIR दर्ज किया गया है। इधर FIR दर्ज होने से नाराज यूट्यूबर ने अब भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसी खबरे आ रही हैं कि मनीष कश्यप शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देंगे इसके बाद सारण गिरफ्तारी के लिए जाएंगे।


सारण जिला प्रशासन ने भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में 11 यूट्यूब चैनल पेज पर FIR दर्ज किया गया है। इसमें मनीष कश्यप का चैनल भी शामिल है। इन पर एकपक्षीय खबर चलाने का आरोप है। सारण पुलिस की साइबर सेल यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने इस संबंध में बताया कि इन मीडिया चैनल के फैलाए हुए झूठी खबरों से कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न हो रही है। वहीं, FIR दर्ज होने से नाराज Youtuber और बीजेपी नेता ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। 

मनीष कश्यप सारण में देंगे गिरफ्तारी

मनीष कश्यप शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी से इस्तीफा देने बाद वो गिरफ्तारी के लिए सारण जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। मनीष ने कहा था कि अपनी मां के कहने पर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर आकर पूरे विवाद की जानकारी दी है। मनीष ने बताया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई की खबर दिखाई थी। जिसके बाद चैनल पर FIR हो गया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा,  होली के दिन CRPF जवान को पुलिस पिटाई कर दे। दर्जनों दलित और पिछड़े समाज की महिलाओं को बुरी तरीके से मारे। इस पर अगर कोई पत्रकार खबर दिखाएं तो सारण पुलिस पत्रकारों पर ही FIR कर दें।

FIR पर क्या बोले मनीष कश्यप?

वहीं, उन्होंने अपने एक वीडियो पर पोस्ट किया है जिसमें वो कह रहे हैं. "मैं आपको गुड न्यूज देने जा रहा हूं। सारण पुलिस ने मेरे चैनल के ऊपर FIR कर दी है।  ये गुड न्यूज है आपके लिए। अभी मैंने सारण SP से बात की है। मुझे गिरफ्तारी देनी पड़ेगी।  मैं शुक्रवार के दिन सारण आ रहा हूं। अपनी गिरफ्तारी दूंगा। बहुत बड़ा निर्णय लूंगा और गलत है तो गलत है एकदम। गिरफ्तारी से पहले मैं पार्टी से इस्तीफा दूंगा।

Advertisement

विवादों से मनीष कश्यप का पुराना नाता

बता दें कि बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का विवादों से पूराना नाता है। इससे पहले अपने चैनल पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किए जाने का फर्जी वीडियो देखने के आरोपी उनको गिरफ्तार किया गया था। काफी समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। जेल से बाहर के कुछ दिन बाद मनीष राजनीति में सक्रिय नजर आने लगे फिर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने कहा था कि जब मैं नौ महीने जेल में था तो मेरी मां ने मेरे लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने ही मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा। 
 

यह भी पढ़ें: 'गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास और अखिलेश...' सपा पर बरसे गौ सेवक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड