नीतीश सरकार में BJP के कोटे से कौन-कौन बनेगा मंत्री? जेडीयू से अशोक चौधरी, श्रवण कुमार समेत कौन होगा मंत्रिमंडल में शामिल, पूरी LIST
Bihar: नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। गुरुवार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश सरकार में BJP से लेकर जेडीयू, लोजपा आर और अन्य NDA की पार्टियों के कोटे से इन मंत्रियों के नाम शामिल हो सकते हैं।
- भारत
- 3 min read

बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। आज NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि नीतीश मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह। हम आपको बताते हैं कि NDA में BJP और JDU कोटे से किस-किस को मंत्री बनाया जा सकता है।
जदयू (JDU) कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम
- नीतीश कुमार - मुख्यमंत्री
- विजय कुमार चौधरी( भूमिहार)
- विजेंद्र यादव( यादव)
- श्रवण कुमार (कुर्मी)
- अशोक चौधरी (दलित-पासी)
- रत्नेश सदा (दलित-मुसहर)
- सुनील कुमार (दलित-रविदास)
- श्याम रजक (दलित- धोबी)
- जमा खान (मुस्लिम)
- लेसी सिंह (राजपूत)
- दामोदर रावत (अति पिछड़ा)
- मंजीत सिंह ( राजपूत)
बीजेपी (BJP) कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम
- सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
- विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)
- मंगल पांडे (ब्राह्मण)
- नीतीश मिश्र (ब्राह्मण )
- नितिन नवीन(कायस्थ )
- रेणु देवी (अति पिछड़ा)
- नीरज कुमार बबलू (राजपूत)
- संजय सरावगी(वैश्य)
- हरि सहनी (अति पिछड़ा)
- रजनीश कुमार (भूमिहार)
- श्रेयसी सिंह ( राजपूत)
लोजपा आर से कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम
- राजू तिवारी (ब्राह्मण)
हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा(हम) से कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम
- संतोष कुमार सुमन
रालोमा कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम
- स्नेहलता कुशवाहा (कुशवाहा)
20 नवम्बर को होगा शपथ ग्रहण
आज यानी 19 नवम्बर को राजधानी पटना में एनडीए विधायक दल बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल मे हुए बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वो 20 नवम्बर को पटना के ऐतिहासिक मैदान में शपथ ग्रहण लेंगे, जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है।
नीतीश कुमार10वीं बार बनेंगे बिहार के CM
इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार के आवास पर हुए जदयू विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना था। जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही कयास लगाया जाने लगा कि एनडीए भी नीतीश कुमार को सर्वसम्मति नेता चुनेगा और वही हुआ। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना और उप नेता के रूप में विजय सिन्हा के नाम मुहर लग चुका है।
243 में से एनडीए को 202 सीटें मिली थी
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में दो बड़े गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें NDA ने बाजी मारी और महागठबंधन के दावे फेल हो गए। चुनाव नतीजे के बाद NDA में-
Advertisement
- भाजपा को 89 सीट
- जनता दल (यूनाइटेड) को 85 सीट
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीट
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 सीट और वहीं महागठबंधन को कुल मिलाकर 35 सीटें ही मिल सकीं।