बिहार में छेड़छाड़ की घटना पर नहीं लगा रहा ब्रेक,अब गया में लड़की के साथ भीड़ ने की बदतमीजी, साथ आए लड़के को पीटा, VIDEO VIRAL; दो गिरफ्तार

गया के शेरघाटी जिले में भीड़ ने लड़की-लड़के के साथ बदतमीजी की है। विरोध करने पर लड़के की बुरी तरह पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुई, बांका, समस्तीपुर और राजधानी पटना के बाद अब गया जिले के शेरघाटी में एक युवती और उसके दोस्त के साथ दिनदहाड़े मारपीट और बदतमीजी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शेरघाटी थाना क्षेत्र के समदा टोला महुआडीह गांव के पास की घटना बताई जा रही है। झारखंड सीमा से सटे पहाड़ी इलाके में सोमवार को एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से घुमने आई थी। मगर कुछ ही देर बाद जो हुआ उसकी दोनों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और बदतमीजी करने लगे। लड़के ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पूरा घटना का वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

मारपीट के बाद भीड़ ने दी गंदी गालियां

वायरल वीडियो में दिखता है कि भीड़ लड़की के साथ बदतमीजी कर रही है। इस बीच एक ने युवक की बाइक का प्लग निकाल लेता है। जब युवक उसे वापस लेने की कोशिश करता है तो उसके साथ मारपीट शुरू हो जाती है। काफी देर तक हंगामा मचा रहा, लेकिन आसपास कोई मदद के लिए नहीं आया। युवक-युवती को गंदी-गंदी गालियां दी गईं और शोर-शराबा होता रहा। दोनों किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलने में सफल रहे और वहां से जान बचाकर भागे।

पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मंगलवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस की भनक लगते ही कुछ युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गया पुलिस ने महुआडीह के पास युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट व बदसलूकी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement


यह भी पढ़ें: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, शक के घेरे में नौकर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड