अपडेटेड 29 March 2025 at 11:34 IST
Bihar Board 10th Result: बस थोड़ी देर में इंतजार खत्म! बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होगा जारी,यहां सबसे पहले करें चेक
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम की राह ताक रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
- भारत
- 2 min read

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम की राह ताक रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज, 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज दोपहर करीब 12:00 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से ये जानकारी दी गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कहां और कैसे आप अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट 2025 को आज दोपहर 12 बजे जारी करने की घोषणा की है। ऐसे में महज कुछ ही देर में 15 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो जाएगा। BSEB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार इसका ऐलान करेंगे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मौजूद रहेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगे बताया कि 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricbiharboard.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करे ये स्टेप
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम इन स्टेप्स को फ्लो कर चेक किया जा सकता है।
Advertisement
- सबसे पहले छात्र को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com पर जाना होगा।
- होमपेज पर Bihar Board Class 10th Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
- सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्शन आएगा, इसे दबाना है।
- आपके स्क्रीन पर BSEB 10वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में इस साल 15.68 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप आया, सब हिल उठा और फिर... बैंकॉक से लौटे भारतीयों ने बयां किया तबाही का खौफनाक मंजर
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 11:34 IST