'सम्राट चौधरी मोदी जी और अमित शाह को संदेश दे रहे हैं कि हम लालू जी की पाठशाला...', राबड़ी के बंगला खाली करने के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती और बंगला खाली करने के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है।
- भारत
- 2 min read

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहा विवाद गहराता ही जा रही है। राबड़ी देवी ने आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करने का ऐलान करके इसे नहीं सियासी हवा दे दी है। इस बीच लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा में कटौती कर दी गई, जिससे पूरे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटी तेजस्वी यादव की सभी सुरक्षा में कटौती की गई है। अब पूरे विवाद पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है।
राबड़ी देवी के बंगले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच लालू परिवार की सुरक्षा में कई गई कटौती पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है। हमें किसी बात का डर नहीं है, जनता हमारे साथ है, हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं। सही समय आएगा और सबको जवाब मिलेगा।"
सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, वे चीप मिनिस्टर हैं-तेजस्वी
वहीं, सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी की सोच में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। सम्राट चौधरी भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन वे चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, वे चीप मिनिस्टर हैं। वे अहम मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, यह सभी मुद्दें हैं और इनसे ध्यान भटकाने के लिए यह किया जा रहा है।"
लालू जी की पाठशाला से निकलकर मोदी जी की पाठशाला मे गए-तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'सम्राट चौधरी राबड़ी आवास खाली कराने का नोटिस भेजकर, सुरक्षा में कटौती कराकर पीएम मोदी को यह संदेश देना चाहते हैं कि पहले हम लालू जी की पाठशाला में थे, मगर अब आपके पाठशाला में आ गए हैं। सम्राट चौधरी एक सिलेक्टेड CM है, कोई इलेक्टेड मुख्यमंत्री तो है नहीं। सरकारी खजाना खाली है। महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बाद कुछ कर नहीं पा रहे हैं। ध्यान भटकाने के लिए केवल लालू जी के परिवार को गाली दो और उनको परेशान करो, यही कर रहे हैं।'