उसे किसी और से प्‍यार, मेरा दम घुटता है...पत्‍नी की बेवफाई से टूटा पति; ट्रेन के आगे कूद दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा नाजायज रिश्‍ते का दर्द

पत्नी के अफेयर से परेशान होकर अभय नाम के युवक ने मौत को गले लगा लिया। इस दौरान उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने बताया कि पत्नी के प्रेम-प्रसंग से उसका दम घुटने लगा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man suicide after fedding up wifes extra marital affair
पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर युवक ने किया सुसाइड | Image: SM/X

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित युवक ने कथिततौर पर पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है।

मृतक युवक की पहचान 26 साल के अभय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय कुमार की शादी पिछले साल दिसंबर (1 दिसंबर 2025) में हुई थी। वो जयपुर में नौकरी करता था और शादी के बाद पत्नी को भी साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के दूसरे मर्द संग संबंध की भनक लगी।

पत्नी के प्रेम प्रसंग से टूटा पति?

आरोप है कि अभय की पत्नी शादी के बाद भी अपने कथित प्रेमी के साथ लगातार संपर्क में थी। मृतक के भाई का कहना है कि वो उस युवक (कथित प्रेमी) को अपना रिश्तेदार बताती थी। लेकिन समय के साथ अभय को युवक और पत्नी के कथित रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी पता चली और वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

पत्नी के मायके जाते ही आने लगे आपत्तिजनक मैसेज

परिजनों का कहना है कि लगभग एक हफ्ते पहले ही अभय की पत्नी अपने मायके चली गई। इस दौरान अभय के मोबाइल पर कथिततौर पर कई तस्वीरें, वीडियो और मैसेज भी आने लगे, जो आपत्तिजनक बताए जा रहे हैं। यह सब देखकर वो और ज्यादा तनाव में रहने लगा।

Advertisement

रेलवे ट्रैक पर मिला अभय का शव

पत्नी की हरकत से परेशान अभय मंगलवार की सुबह चुपचाप घर से निकल गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार को उसकी चिंता सताने लगी। ऐसे में परिजनों ने उसे ढूंढने शुरू किया। इसी दौरान उन्हें मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से उसका शव मिला।

सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?

इसके अलावा उन्हें शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। नोट में अभय ने अपने सुसाइड की वजह बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस कारण वो पूरी तरह से टूट चुका है। उसने लिखा, 'मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी है। क्योंकि वो अपने गांव में नीरह किशन नाम के युवक से प्यार करती है। उसके फोन में कविता (अभय की पत्नी) की फोटो भी है। यह सब मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे अंदर ही अंदर घुटन होने लगी है, जो मेरी मौत का कारण बनी।'

Advertisement

अभय ने छोड़े अपने सुसाइड में परिवार से माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘सॉरी माय फैमिली।’

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस पहुंची। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: सोफे पर बैठा था 54 KG का बॉयफ्रेंड, भागती हुई आई और ऊपर ही कूद गई 136 KG की गर्लफ्रेंड; फिर जो हुआ वो VIRAL हो गया
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड