'चारा खाया, अलकतरा पिया और अब परिवारवाद को समर्पित,' कांग्रेस और RJD पर बरसे सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सिर्फ परिवार के लिए काम किया है, गरीब के लिए नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samrat Chaudhary allegations on Congress and RJD
कांग्रेस और RJD पर बरसे सम्राट चौधरी | Image: X

Lok sabha election 2024 : विपक्ष के INDI गठबंधन बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी का आरोप पत्र जारी किया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि UPA का नाम बदलकर INDI महाठगबंधन कर लिया गया है। इंडी गठबंधन के पापों का कोई अंत नहीं है। पत्र नहीं, पूरी पुस्तक प्रकाशित हो जाएगी। 

सम्राट चौधरी ने विपक्ष के राष्ट्रवाद को नकली बताया है। उन्होंने कहा कि ये लोग भारत को एक करने का काम नहीं करते है, देश को तोड़ने का प्रयास करते हैं। लाल झंडे वाले लोग ने कहा कि परमाणु का फॉर्मूला हमारी सरकार बनते ही समुंद्र में डाल देंगे। कांग्रेस और RJD पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पुरे देश ने कांग्रेस का घोटाला देखा है। RJD ने कभी चारा खाया, अलकतरा पिया और अब परिवारवाद के लिए समर्पित है।

'परिवार के लिए किया, गरीब के लिए नहीं'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सिर्फ परिवार के लिए काम किया है, गरीब के लिए नहीं। सीएम रहते लालू को चारा घोटाले में सजा हुई। राहुल गांधी के ऑर्डिनेंस फाड़ने के कारण आज लालू मुखिया भी नहीं बन सकते।

भागलपुर दंगे में कांग्रेस का हाथ- सम्राट चौधरी

कांग्रेस पर सम्राट चौधरी ने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 1983-84 में हुए भागलपुर दंगे में कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दंगे दिए और NDA की सरकार ने दंगा करने वालों को सजा दी है। भारत के लोग समझ चुके हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सर्वश्रेष्ठ बनता जा रहा है। NDA की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार बिहार को 2 लाख करोड़ रुपए देती है।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने दावा किया कि INDI गठबंधन 2024 का चुनाव हारेगा। पहले चरण के चारों सीट NDA बड़े मार्जिन से जीतेगी। 40 में 4 अभी सिर्फ ट्रेलर हैं।

'ये गठबंधन नहीं लूटबंधन है'

रवि शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले पर चलते हैं। बीजेपी ने न्याय पत्र जारी किया है। विपक्ष सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यक की बात करके वोट की राजनीति कर रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। चारा घोटाले में लालू यादव सजा पा चुके हैं। दिल्ली और झारखंड के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सूरत में बीजेपी की हुई जीत, मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद निर्वाचित, जानें कैसे?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड