Samrat Chaudhary Oath: शपथ से पहले भगवान के दरबार पहुंचे सम्राट चौधरी, पंचरूपी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary | Image: ANI

बिहार में सियासी गहमागहमी चरम पर है। लोकभवन में आज आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले वो भगवान का आर्शिवाद लेने मंदिर पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने सुबह पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर में उन्होंने हनुमान जी के समक्ष बिहार के विकास और जनहित के कार्यों के लिए आशीर्वाद मांगा।

सम्राट चौधरी के स्वागत में सजा बीजेपी दफ्तर

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही है। पूरे कार्यालय को फूलों से सजाया गया। यहां आने वालों के लिए कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं।

पंचरूपी हनुमान मंदिर में सम्राट चौधरी ने टेका माथा

मंदिर से निकलने के बाद सम्राट चौधरी सीधे लोकभवन पहुंचें, जहां राज्यपाल उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में NDA के नेता, कार्यकर्ता के पहुंचने की उम्मीद है। 

Advertisement

चिराग पासवान ने दी सम्राट चौधरी को बधाई

इधर शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने ट्वीट किया - "आज, मैं अपने भाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला और उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी, शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।"

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड