Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में लगी आग लग गई। देखते ही देखते इंजन और बोगी जलकर खाक हो गई। लोग जान बचाने के लिए बोगी से कूद गए।
- भारत
- 3 min read

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग पहले ट्रेन के इंजन में लगी। देखते ही देखते कई बोगी भी आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, यात्री जान बचाने के लिए बोगी से कूदने लगे। खैरियत रही है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे यात्री ट्रेन संख्या 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के रेल इंजन और उसके बगल के डिब्बे में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग का कारण की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
पैसेजर ट्रेन में भीषण आग
असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया, “हमें सूचना मिली कि एक रेलवे इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर को घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं। आग अभी काबू में है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।”
प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुआ हादसा
खैरियत रही कि स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुआ। हादसे के बाद रूट पर कई घंटों तक परिचालन बाधित रहा।
Advertisement
कई घंटों तक यात्री रहे परेशान
एक यात्री ने बताया, "सुबह 3:40 बजे ट्रेन में आग लग गई। इस वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी यात्री पिछले दो घंटों से फंसे हुए हैं और उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।"
जान बचाने के लिए बोगी से कूदे यात्री
जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसै ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इंजन की बगल की बोगी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय हादसा हुआ, अधिकतर यात्री नींद में थे। धुआं फैलती ही बोगी में चीख-पुकार मच गई। जान बचान के लिए यात्रा भागने लगे। कुछ बोगी की खिड़की से कूद गए।