लालू यादव को पहले दी किडनी और अब अपनी उम्र भी... परिवार से नाता तोड़ने वाली बेटी Rohini Acharya ने 3 साल पुरानी फोटो शेयर कर क्या कहा?

रोहिणी ने अपने X हैंडल पर पिता लालू यादव के साथ एक तस्वीर शेयर कि है और उनकी लंबी उम्र की कामना की है। उनका यह पोस्ट राजनीति और परिवार से दूरी बनाने के बाद पहली बार आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohini Acharya
अपने पिता लालू यादव के साथ रोहिणी आचार्य (फाइल फोटो) | Image: Rohini Acharya/X

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद लालू परिवार की अंदरूनी कलह सबके सामने आ गया था। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने X पोस्ट के जरिए  बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया था। भाई तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद रोहिणी ने राजनीति छोड़ने और परिवार से भी नाता तोड़ने का ऐलान किया था। पटना से रवाना होने से पहले एयरपोर्ट भी उन्होंने इन बातों को दोहराया था। मगर इन सारे विवादों के कुछ दिन बीत जाने के बाद पिता को यादकर रोहिणी ने एक भावुक पोस्ट किया है।

रोहिणी ने अपने X हैंडल पर पिता लालू यादव के साथ एक तस्वीर शेयर कि है और उनकी लंबी उम्र की कामना की है। रोहिणी ने इस पोस्ट के जरिए उस पल को याद किया है, जब लालू यादव किडनी की सर्जरी के लिए सिंगापुर में थे। रोहिणी ने उनकी सर्जरी पहले की एक फोटो शेयर किया है।

रोहिणी ने पिता लालू को यादकर किया ये पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लालू प्रसाद यादव के साथ तीन साल पुरानी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में लालू हॉस्पिटल के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर रोहिणी ने कैप्शन में लिखा, कर्तव्य पथ का दिन 
ये 5 दिसम्बर 2022 सुबह 7:37 की फोटो है, सर्जरी शुरू होने से पहले,आज 3 साल पूरे हुए, मेरे भगवान समान पापा को मेरी भी उम्र लग जाए।

साल 2022 में रोहिणी ने दी थी लालू को किडनी

दरअसल, साल 2022 में रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी डोनेट की थी। उस वक्त पूरा देश उनकी बेटी होने की मिसाल दे रहा था। लेकिन बिहार चुनाव के बाद परिवार में छिड़ी रार ने सब कुछ बदल दिया। उन पर किडनी देने को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगे। यहां तक कहा गया कि इसके बदले उन्होंने परिवार से सीट को लेकर डिमांड भी रखी थी।

Advertisement

रोहिणी पर लगे थे गंभीर आरोप 

इन आरोपों पर जवाब देते हुए रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फअपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार,अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती,कभी ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।

चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने परिवार और राजनीति से दूरी बना ली। अब अचानक आई इस भावुक पोस्ट ने साफ कर दिया है कि सारी नाराजगी के बावजूद, पिता के प्रति रोहिणी का प्यार और सम्मान अभी भी बरकरार है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Maithili Thakur: तेजस्वी यादव से दो-दो हाथ करने को तैयार मैथिली ठाकुर

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड