अपडेटेड 23 August 2025 at 10:10 IST
Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और हाइवा की टक्कर में 5 महिला समेत 8 की मौत; गंगा स्नान कर लौट रहे थे सभी
राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
- भारत
- 2 min read

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 8 लोगों की जान ले ली, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। यह भीषण हादसा शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने टेम्पो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो सवार सभी लोग गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
गंगा स्नान कर लौट रहे थे सभी
मिली जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के हिलसा के मलामा गांव के कुछ लोग ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान के लिए गए थे। सुबह स्नान के बाद सभी घर लौट रहे थे, तभी दनियावां के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें पटना रेफर किया गया।
गांव में पसरा मातम
वहीं, हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों की घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 10:10 IST