अपडेटेड 25 April 2024 at 20:45 IST

लोकसभा चुनावों के बीच क्रिकेट पिच पर उतरे तेजस्वी यादव, पूर्णिया में थाम बल्ला फिर...शेयर किया VIDEO

RJD नेता तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। व्यस्तताओं के बीच थोड़ा समय निकालकर वो क्रिकेट खेलते नजर आए।

Follow : Google News Icon  
Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव ने खेला क्रिकेट | Image: X@yadavtejashwi

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) में बिहार की पूर्णिया (Purnia) सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। इस सीट पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं तो RJD ने बीमा भारती को उतारा है। तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) बीमा भारती के लिए जमकर प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। वो बीते दो दिनों से पूर्णियां में डेरा डाले हुए हैं। अब वोटिंग से पहले तेजस्वी खेल के मैदान पर उतर गए और खूब चौके-छक्के मारा।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। व्यस्तताओं के बीच थोड़ा समय निकालकर वो क्रिकेट का भी आनंद लेते नजर आए। पूर्णिया की मैदान में वोटिंग से पहले उन्होंने बल्ला थामा और जमकर चौके-छक्के लगाया। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते हुए अपना यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए तेजस्वी अपने विरोधियों को इशारों-इशारों में संदेश देते भी नजर आए।

तेजस्वी ने शेयर किया क्रिकेट खेलते हुए वीडियो

तेजस्वी ने अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा है, आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ। है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात। जनता के हक के लिए अड़ेगें,लड़ेंगे,भिड़ेंगे। सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे। वीडियो में तेजस्वी हाथ में वकायदा ग्लव्स पहन रखा। वो बैंटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉल को कई बार बाउंड्री के पार पहुंचाया।

क्रिकेट में हाथ आजमा चुकें हैं क्रिकेट

बता दें कि तेजस्वी यादव राजनीति में आने से पहले क्रिकेट के मैदान पर हाथ आजमा चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष क्रिकेटर रह चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जब उनका बल्ला नहीं चला तो खेल का मैदान छोड़कर वो राजनीति में किस्मत आजमाने उतर गए। मगर जब कभी भी उन्हे बल्ला उठाने का मौका मिलता है वो चूकते नहीं हैं। मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतर जाते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार की पूर्णिया सीट पर सियासी बवाल, उम्मीवार पप्पू यादव ने बताया जान को खतरा, धरने पर बैठे
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 April 2024 at 20:45 IST