RSS कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत का संदेश, कहा- 'समाज के लिए उच्च मानक स्थापित करें'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने RSS कार्यकर्ताओं को खास संदेश दिया है। RSS चीफ भागवत ने उन्हें समाज के लिए उच्च मानक स्थापित करने के लिए कहा है।
- भारत
- 1 min read

Rashtriya Swayamsevak Sangh Chief Mohan Bhagwat's Message to RSS Workers: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ताओं से समाज के लिए उच्च मानक स्थापित करने का आग्रह किया है।
भागवत ने शुक्रवार को बिहार के पटना में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन पर जोर दिया, जो पांच मूल तत्वों पर आधारित सामाजिक परिवर्तन का दृष्टिकोण है। सरसंघचालक ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता और कुटुंब भाव की भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को अपने जीवन में सामाजिक सद्भाव और पूरे समाज को अपने परिवार के रूप में देखने की भावना का प्रदर्शन करना चाहिए।
भागवत ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर भी जोर दिया और स्वयंसेवकों से प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और दूसरों को इसके उपयोग से रोकने के लिए कहा। वहीं उन्होंने RSS कार्यकर्ताओं से पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने और पानी की बर्बादी के खिलाफ जागरुकता पैदा करने के लिए भी कहा।
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)