रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नेपाल के होटल रूम में मिला शव, खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में था आरोपी

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prince Yadav brother of Raushan Sir and Accused Of Khan Sir Coaching Vandalism, Dies In Nepal
रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नेपाल के होटल रूम में मिला शव, खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में था आरोपी | Image: X

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालता था और खान सर की कोचिंग पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे था।

बता दें कि रौशन आनंद पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। फैसल खान उर्फ खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने रौशन आनंद और प्रिंस पर कोचिंग पर हमला करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में प्रिंस नामजद आरोपी था। पुलिस प्रिंस की तलाश कर रही थी जो घटना के बाद से ही फरार था। ऐसे में अब उसकी मौत की सूचना से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। होटल में हुई इस संदिग्ध मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Advertisement

खान सर के खिलाफ भी दर्ज हुई थी एफआईआर

खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

इसके बाद एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, इनके बयान के आधार पर फैसल खान को भी आरोपी बनाया गया था। 

इसे भी पढ़ें- मूंछें 12 सेमी. से ज्यादा लंबी नहीं, बंडी जैकेट और महिलाओ को सिंदूर की अनुमति... भारतीय सेना ने बदला यूनिफॉर्म; जानिए नए ड्रेस कोड में क्या-क्या

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड