बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

Bihar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi Bonds With Donald Trump On Social Media, Joins TruthSocial With First Response On Lex Fridman Podcast
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Image: TruthSocial

Bihar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘बिहार दिवस’ की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति का केंद्र रहे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बिहार को वीर और महान हस्तियों की पवित्र भूमि बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

Advertisement

प्राचीन भारतीय साम्राज्यों और बौद्ध एवं जैन धर्म से जुड़े पवित्रतम स्थानों का गृह होने के कारण बिहार भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न भागों में काम करते हैं।

बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: शनिवार को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानिए कहां हुआ सस्ता और महंगा

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड