सुरक्षाबलों की तैनाती, आसपास के स्कूल बंद... नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में कैसी है तैयारी? पढ़िए 10 बड़ी बातें

Bihar news: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिग्गज नेता पटना पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी भी समारोह में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए खास तैयारियां की गई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nitish kumar oath ceremony
Nitish Kumar Oath Ceremony | Image: ANI

Nitish Kumar Oath Ceremony: पटना का गांधी मैदान फिर इतिहास का गवाह बनने को तैयार हैं। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री भी आज (20 नवंबर) को शपथ लेंगे। आइए जानते हैं इस खास आयोजन के लिए गांधी मैदान में कैसी है तैयारी?

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई दिग्गज हस्तियां गांधी मैदान में शिरकत करेंगी। PM नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होंगे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई BJP और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गांधी मैदान को अभेद्य सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती

पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के लिए पटना एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां उनके लिए तीन अस्थायी हेलीपैड भी बनाए गए हैं। VVIP मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से नेहरू पथ और अटल पथ होकर आने वाले कारकेड के लिए विशेष रूट प्लान भी बनाया गया है। इस दौरान करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में की गई है।

CCTV से रखी जाएगी नजर

गांधी मैदान के कारगिल चौक साइड में बने हेलीपैड को SPG सुरक्षा घेरे में रखा गया है। इसके अलावा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से CCTV के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Advertisement

आम लोगों को इन गेटों से मिलेगी एंट्री

शपथ ग्रहण समारोह में गांधी मैदान में पहुंचने वाले आम लोगों के लिए प्रशासन ने चार गेट निर्धारित किए हैं। इनसे उन्हें एंट्री दी जाएगी। आमजनों को गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 से अंदर जाने की अनुमति होगी। वहीं, VIP और पास वाले मेहमानों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं। उन्हें बुद्धमार्ग की ओर से आयुक्त कार्यालय के सामने होकर गेट संख्या 4 से एंट्री दी जाएगी।

स्कूल-कॉलेज भी बंद

समारोह को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास के आज स्‍कूल- कॉलेज को बंद रखा गया है। इसके अलावा डाकबंगला, फ्रेजर रोड, एक्जीबिशन रोड, इनकम टैक्स, अशोक राजपथ के आसपास के स्कूल-कॉलेजों भी बंद हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: 'हम अपने काम की बदौलत 20 साल से सत्ता में, नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक', JDU नेता नीरज कुमार ने दी बधाई; किसने क्या कहा?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड