प्रशांत किशोर का चुनावी डेब्यू: बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे PK, नितिन नवीन के गढ़ में BJP को देंगे चुनौती

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर सीट से BJP नेता नितिन नवीन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर | Image: Jan Suraaj/X

Prashant Kishore: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर अपना सियासी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडूंगा- PK

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे यह जिम्मेदारी और भरोसा जताया है, उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें यकीन दिलाता हूं कि पिछले चार सालों से 'जन सुराज' ही मेरी जिंदगी रही है और अगले 10 सालों तक, जब तक बिहार में बदलाव का विज़न पूरा नहीं हो जाता, मेरा कोई और मकसद नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मैं बांकीपुर उपचुनाव लड़ने की जिम्मेदारी को उसी लक्ष्य की ओर एक कदम मानता हूं। नवंबर 2025 में हजारों-लाखों लोग 'जन सुराज' के विचारों और कोशिशों से जुड़े थे। उनमें से ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि अगर 'जन सुराज' उपचुनाव जीतता है, तो इससे बिहार में बदलाव के विजन को फिर से मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

नितिन नवीन के इस्तीफे के चलते हुई खाली

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर सीट से BJP नेता नितिन नवीन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद सीट खाली हो गई है।

Advertisement

नितिन नवीन अभी राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जिसके लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नतीजे 3 अगस्त को घोषित होंगे।

प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से बांकीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। । पिछले कई दशक से यहां पार्टी लगातार जीतती आ रही है। अब यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Advertisement

PK का सियासी डेब्यू

प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इससे पहले भी पिछले साल हुए चुनाव में राघोपुर या अपने गृह क्षेत्र करगरह से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पीके ने तब चुनाव नहीं लड़ा था। अब प्रशांत किशोर ने खुलकर राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: महिला मित्र को दिए लाखों के गिफ्ट, आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर खुलासा, 15 लाख के संदिग्ध लेन-देन की जांच जारी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड