Exclusive: 'लोगों के मन में एक बहुत बड़ा डर है, बांकीपुर ने बिहार को रास्ता दिखाया है, हम सुधार करेंगे...', प्रशांत किशोर ने बताया कैसे हुई जीत

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के फैसले पर रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor Bankipur bypoll
'लोगों में डर था, बांकीपुर ने रास्ता दिखाया', प्रशांत किशोर का Exclusive इंटरव्यू | Image: ANI

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की। 3 अगस्त को हुए मतगणना में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराकर 18,953 से अधिक वोटों के अंतर से बांकीपुर सीट पर कब्जा किया।

नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के फैसले पर रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के मन में एक बहुत बड़ा डर है, बांकीपुर ने बिहार को रास्ता दिखाया है और आगे हम सुधार करेंगे।

बिहार को सुधारने के लिए आप क्या करना चाहते हैं?

रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत के दौरान जब प्रशांत किशोर पूछा गया कि जीत के बाद बिहार को सुधारने के लिए आप क्या करना चाहते हैं? तो उन्होंने कहा ' जो करना चाह रहे हैं, जो कर रहे हैं वो कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमारे विधायक बनने से थोड़े ही बिहार बदल जाएगा। बिहार तब सुधरेगा जब बांकीपुर में लोगों ने किया, जाती-धर्म, दल और नेताओं के प्रति जो अंधभक्ति है, उससे ऊपर उठकर जब लोग वोट देने लगेंगे, तब बिहार में सुधार शुरू हो जाएगा।

लोगों के मन में एक बहुत बड़ा डर है, बांकीपुर ने...

रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत के दौरान एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा 'तीन साल से हम लोग यही बात कर रहे हैं कि एक तो दलों का अपना वोट है, उससे इनकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन एक बहुत बड़ा वोट डर का है। लालू जी के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू जी को वोट देते हैं।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा 'जैसे ही वो डर हटा, क्योंकि इस बार सरकार बननी नहीं थी, इसलिए लोगों के मन में डर नहीं था कि इस बार भाजपा को वोट देते हैं, तो लालू आ जाए। उसी तरह लालू जी के वोटर हैं, उनको यह डर था कि लालू जी को वोट देंगे तो भाजपा आ जाएगी। जैसे ही लोगों के मन से डर गया, सारे लोग धराशाई हो गए। बांकीपुर ने बिहार को रास्ता दिखाया है और आगे सुधार करेंगे।

बिहार में 'सियासी पिच' पर PK की एंट्री

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले बांकीपुर में सेंध मार दी है। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: हिंसा भड़काने के लिए बनाए गए फर्जी अकाउंट, विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका... CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड