CM के 'अपराध और क्राइम' वाले बयान पर गरमाई बिहार की सियासत, प्रशांत किशोर बोले- जब तक सम्राट चौधरी हैं, तब तक इस तरह का मनोरंजन...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध खत्म हो गया है। अब उनके इस बयान पर प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor & CM Samrat Choudhary
प्रशांत किशोर बोले- जब तक सम्राट चौधरी हैं, तब तक इस तरह का मनोरंजन | Image: ANI

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया अपराध और क्राइम को लेकर दिए विवादित बयान पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'जिस व्यक्ति को अपराध और क्राइम के बीच का फर्क तक नहीं मालूम, उससे राज्य में शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। हां ये संभव है कि जब तक सम्राट चौधरी है मनोरंजन चलता रहेगा।'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था- "बिहार में अपराध खत्म हो गया है। हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन क्रिमिनैलिटी खत्म हो गई है"। मुख्यमंत्री के इस बयान ने कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। साथ ही विपक्ष को भी बैठे बिठाए सरकार को घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया।

जब तक सम्राट चौधरी हैं, मनोरंजन चलता रहेगा-PK

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कहा, "सम्राट चौधरी खुद से मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। उनको आपके हमारे जैसे बिहार के लोगों ने वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है। जिस व्यक्ति को अपराध और क्राइम का फर्क नहीं मालूम है, उस आदमी से आप अपेक्षा करते हैं कि वो ऐसा बिहार बनाएगा जिसमें आपके बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार होगा। जब तक सम्राट चौधरी हैं, तब तक इस तरह का मनोरंजन चलता रहेगा।"

निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने भड़के प्रशांत किशोर

वहीं, बिहार विधान परिषद के दो नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर पीके ने कहा, "विधान परिषद के सभापति को जन सुराज ने याचिका दी है। दोनों प्रत्याशी भी कल फिर से विधान परिषद के सभापति को प्रत्याशी के तौर पर भी याचिका देंगे। संवैधानिक अवहेलना हुई है। जरूरत पड़ी तो हम लोग कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन हर हालत में सदस्यता जानी ही है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी रैली' में शामिल न होने पर कांग्रेस का एक्शन, यहां गिरी गाज
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड