'ललन सिंह और सम्राट चौधरी के बीच तय होना है कि CM कौन बनेगा, राज्य के मुखिया को लगता है एनकाउंटर से...', समस्तीपुर कांड पर बोले प्रशांत किशोर

बिहार के समस्तीपुर और जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। जानें जमुई एनकाउंटर को लेकर पीके ने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Prashant Kishor on Samrat Chaudhary
प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी (फाइल फोटो) | Image: Prashant Kishor/Samrat Chaudhary/X

बिहार में एक बाद एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिससे प्रदेश शर्मसार हो रहा है। जमुई के बाद समस्तीपुर में हुई छेड़खानी की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष सम्राट सरकार पर हमलावर है। अब जनसुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने राज्य में हो रही अपराधिक घटना और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम पर बड़ा बयान दिया है।

प्रशांत किशोर ने सीधा मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "मैंने पहले भी कई बार कहा है कि जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां पर अपराध मुक्त समाज की बात करना बेईमानी है।ललन सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच में तय होना है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। हर जिले के एसपी और मुख्य पदों पर जदयू और भाजपा के नेतृत्व अपना-अपना वर्चस्व बनाने में लगे हैं।"

एनकाउंटर करने से क्राइम नहीं रूकता-पीके

वहीं, जमुई में छेड़छाड़ के आरोपियों एनकाउंटर पर पीके ने कहा, ‘राज्य के मुखिया को ऐसा लगता है कि एनकाउंटर करने से बिहार में व्यवस्था आ सकती है। आप अपराध होने के बाद चाहे जो भी कार्रवाई करें, उससे क्राइम रुकने वाला नहीं है। चाहे आप गोली चलाइए, लोगों को फांसी पर लगाइए, यहां की स्थिति भयावह है। प्रशांत किशोर ने यह भी सवाल उठाया कि बिहार जैसे राज्य में डीजीपी तक नहीं हैं।’

बिहार जैसे राज्य में DGP तक नहीं-पीके

पीके ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था किसी राज्य में कैसी होगी इसका अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिहार जैसे राज्य में DGP तक नहीं है। दूसरी जो परेशानी है। जो भी थाना है, जिसके जिम्मे लॉ एंड ऑडर है, वो पदाधिकारी शराब और बालू माफिया के साथ डील करने में, उनको पकड़ने में उनको छुड़ाने में लगे हैं। जब तक थाने का कंट्रोल शराब माफिया, भू-माफिया के हाथों में होगा क्राइम पर कंट्रोल नहीं लग सकता।’

Advertisement

चिराग पासवान ने भी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था।उन्होंने समस्तीपुर की घटना पर कहा, "लापरवाही के कारण ऐसी घटनाओं को बल मिल रहा है। उन अधिकारियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई करें। ताकि बिहार में कानून का राज बहाल हो यहां नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव हो तो वही अपराधियों के मन में भी अपराधियों का डर हो। "

समस्तीपुर में क्या हुआ था?

समस्तीपुर जिले में एक नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है, जहां बेखौफ मनचलों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की घेर लिया। मनचलों ने पहले लड़के के साथ मारपीट की। फिर लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती नजर आ रही है, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'समस्तीपुर छेड़छाड़ के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो', चिराग पासवान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड