अपडेटेड 12 February 2024 at 16:01 IST
'हिंदू-मुसलमान के झगड़े मैंने बंद करवाए', बिहार विधानसभा में CM नीतीश ने RJD को लिया आड़े हाथों
JDU प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। बहुमत साबित होने के बाद CM नीतीश RJD पर जमकर बरसे।
- भारत
- 3 min read

CM Nitish Kumar attack on RJD in Bihar Assembly: फ्लोर टेस्ट (Floor Test) में पास होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विधानसभा (Assembly) में जमकर बरसे हैं। CM नीतीश ने बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में अपने भाषण के दौरान लालू प्रसाद (Lalu Prasad) की पार्टी RJD को आड़े हाथों लिया है।
नीतीश ने अपने भाषण की शुरुआत में अपने कार्यकाल और RJD के शासनकाल की तुलना की। इस दौरान उन्होंने लालू के बेटे और बिहार (Bihar) के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) को घेरते हुए कहा-
आप लोगों को याद है, मैंने कब से काम करना शुरू किया। 2005 से मैंने काम करना शुरू किया और उसके बाद से बिहार का कितना विकास हुआ है।
‘लालू के शासनकाल में हिंदू-मुसलमान में झगड़े’
CM नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा-
Advertisement
मुझसे पहले इनके पिता और इनकी माता को 15 साल तक काम करने का मौका मिला। तब क्या हुआ बिहार में। क्या होता था। शाम में कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकलता था। न कोई सड़क थी, न कोई रास्ता था और ये बात करते हैं इनके साथ मुस्लिम हैं। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था और जब हम आए तो हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद करवाया। पहले 2005 से पहले तक का इतिहास जानो। 2005 से पहले 15 सालों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन इसके बाद मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जब हमें मौका मिला तो हमने तुरंत उस पर कार्रवाई की।
NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-
जब ये लोग (कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकी सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की। मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था, लेकिन कुछ हुआ? कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकी पार्टियों को एकजुट कीजिए। हमें बाद में पता चला कि तेजस्वी यादव के पिता भी कांग्रेस के साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह यानि NDA में वापस आ गया जहां मैं बहुत पहले था।
बिहार विधानसभा में बोलते हुए CM नीतीश कुमार ने RJD पर उनके खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया। बता दें कि 129 विधायकों के प्रस्ताव के समर्थन के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीता है।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 12 February 2024 at 15:50 IST