'जो लोग चारा खा सकते हैं, वो लोगों के हालात नहीं बदल सकते', बिहार में PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना

RJD पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X@BJP4India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 24 फरवरी को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी। होली से पहले प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास के काम कर रही है। वहीं, RJD पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो लोगों के हालात बदलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, NDA सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ काम कर रही है। लेकिन ये जो जंगलराज वाले हैं, इन्हें हमारी धरोहर से, हमारी आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। ये भारत की आस्था का, भारत की एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उससे भी अधिक लोग इस एकता के महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिड़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का काई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।"


PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना

RJD पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा, पहले किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते। NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है। बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है।

कोरोना संकट में किसानों के साथ सरकरा खड़ी रही-PM मोदी

PM मोदी ने आगे कहा, हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी। अगर NDA सरकार ना होती तो क्या होता? अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। NDA सरकार ना होती आज किसानों को यूरिया की एक बोरी 3 हजार की मिल रही होती।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार पहुंच कर PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड