किसी भी बिल में छिपे हो आतंकी चुन-चुनकर करूंगा खात्मा, बिहार में खुले मंच से PM मोदी का दहशतगर्तों को लाउड एंड क्लियर मैसेज

पीएम मोदी ने कहा आज बिहार की धरती से कहा, मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा और उसे खोजकर मिट्टी में मिला देगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM मोदी का दहशतगर्तों को लाउड एंड क्लियर मैसेज | Image: ANI

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की धरती से दहशतगर्तों को लाउड एंड क्लियर मैसेज दिया है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि भारत अब आतंक पर सबसे बड़ा प्रहार करने जा रहा है। बिहार के मधुबनी में जनसभा में हुंकार भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस भी बिल में छिपकर बैठे हो आतंकी एक-एक को चुन-चुनकर मारूंगा। मोदी ने भारत की धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई है और ये मैसेज पूरी दुनिया को दिया।


पीएम मोदी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, गुरुवार को पंचायती राज दिवस पर बिहार के मधुबनी पहुंचे। यहां पहले तो पीएम मोदी ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी फिर खुले मंच से आतंक के खात्मा की कसम खाई। उन्होंने कहा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, हर देशवासी इस घटना से दुखी हैं। सभी पीड़ित परिवारों के दुःख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों के अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है।

चुन-चुनकर आतंकियों का करेंगे खात्मा

मधुबनी में जनसभा में दहाड़ मारते हुए पीएम मोदी ने कहा आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजकर मिट्टी में मिला देगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी दुनिया के जिस भी कोने भी छिपे हो हम उन्हें चुनकर मारेंगे।  आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने ये बातें अंग्रेजी में कही ताकि दुनिया भर में ये संदेश जाए कि भारत आतंक पर बड़ा प्रहार करने जा रहा है। 

आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया-PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि पहलगाम की धरती को जिन आतंकियों को रक्‍तरंजित किया और जिन्‍होंने इसकी साजिश रची है,उन्‍हें ऐसी सजा मिलेगी जो उन्‍होंने कल्‍पना में भी नहीं सोचा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों के जमीन को अब मिट्टी में मिलाने का वक्‍त आ गया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: J&K: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड