चेहरे पर मास्क और जेब में पेपर स्प्रे... पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं दो लड़कियां, दुकान में ही हो गईं लॉक-VIDEO
Patna Jewellery Shop Robbery: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देनी वाली खबर आई है। दो लड़कियां मुंह पर मास्क लगाए एक ज्वेलरी शॉप में लूटने पहुंचती हैं और लूटते समय ही दुकान में लॉक हो जाती हैं। घटना सीसीटीवी में कैद।
- भारत
- 2 min read

Patna Jewellery Shop Robbery: बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके के एक ज्वेलर्स दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां सामान्य सी दिखने वाली, पीठ पर बैग लिए और चेहरे पर मास्क लगाए एक ज्वेलरी की दुकान में पहुंचती हैं।
दोनों लड़कियां दुकानदार को कुछ दिखाने के लिए बोलती हैं। इसके बाद जब दुकानदार उन्हें आभूषण दिखाने लगता है, तो इस बीच लड़कियां जेब से मिर्ची स्प्रे निकालकर लूटने का प्रयास करती हैं। इसके बाद दुकानदार अपना चेहरा साफ करते हुए वहां से भागने लगता है और सीधे बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर देता है और दोनों लड़कियां दुकान में ही लॉक हो जाती है।
लूट के दौरान लॉक हुई लड़कियां
जिस दुकान में दोनों लड़कियां लूटने के पहुंची उस दुकान का नाम मां वैष्णवी ज्वेलर्स बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को दो लड़कियां कस्टमर बनकर दुकान में दाखिल हुईं। दोनों ने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।
जब दुकानदार जिसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है, जेवरात दिखने में व्यस्त था, तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया। इसके बाद राजेश ने तुरंत दुकान को बंद कर देता है, जिसके बाद दोनों लड़कियां अंदर ही लॉक हो जाती है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
दोनों लड़कियां हिरासत में
इस घटना के बाद दुकानदार राजेश कुमार शोर मचाता है, जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर,दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने पैसे की जरूरत का हवाला देते हुए डाका डालने का प्लान बनाया था।
ये भी पढ़ें: छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना भारतीय क्रिकेटर, भावुक कर देगी इस युवा क्रिकेटर की कहानी