चिराग पासवान ने दिया दही-चूड़ा का न्योता... झटपट पहुंचे CM नीतीश कुमार, बिना खाए लौटे तो क्यों होने लगी चर्चा? जानिए सच्चाई

चिराग पासवान ने LJP के कार्यालय में मकर संक्रांति पर दही चूड़ा पार्टी रखी। CM नीतीश कुमार को इसके लिए न्योता दिया था, जो बाद में वहां से बिना खाए लौट आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar CM Nitish Kumar
Bihar CM Nitish Kumar | Image: Facebook

Bihar News: चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दही चूड़ा पार्टी का न्योता दिया। अब हुआ यूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी में तो गए, लेकिन वहां चिराग पासवान से मिले बगैर और बिना खाना खाए ही लौट आए। इससे फिलहाल बिहार की राजनीति में तगड़ा लग गया है।

चिराग पासवान ने अपनी लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा पार्टी रखी। इसके लिए एनडीए के नेताओं को बुलावा दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। न्योता मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश झटपट पार्टी में पहुंच तो गए, लेकिन कुछ समय बात ही वहां से बैरंग वापस लौट गए।

नीतीश कुमार ने क्यों चिराग का दही चूड़ा नहीं खाया?

बताया जाता है कि 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होना था, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश को किसी दूसरे कार्यक्रम के लिए जाना था, लिहाजा वो समय से पहले ही दही चूड़ा पार्टी में पहुंच गए। कुछ देर नीतीश कुमार वहां रहे। उन्होंने रामविलास पासवान को पुष्पांजलि भी दी और कुछ देर इंतजार किया। बताया जाता है कि नीतीश कुमार एलजेपी पार्टी के दफ्तर में 5 मिनट तक चिराग पासवान का इंतजार करते रहे, जब चिराग वहां नहीं पहुंच पाए तो बिना खाए नीतीश कुमार वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें: आज तो अमित काका की पतंग कट गई; पतंगबाजी कर रहे थे गृह मंत्री शाह, तभी...

Advertisement

नीतीश कुमार के चले जाने के बाद पहुंचे चिराग

नीतीश कुमार के निकल जाने के कुछ देर बाद चिराग पासवान उस पार्टी में पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत एनडीए के अन्य नेता पटना में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर पासवान ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि ये साल बिहार की राजनीति में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने वाला होगा। केंद्र में एनडीए की सरकार है, तो बिहार की जनता फिर से एनडीए की सरकार चुनने का फैसला करेगी। हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में जरूरी है कि भारत का हर राज्य विकसित राज्य बने। हमारा राज्य प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। बिहार के लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।'

नीतीश के लौट जाने पर चिराग पासवान ने दी सफाई

पूरे वाकये पर चिराग पासवान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं आस्तिक हूं और पूजा पाठ में विश्वास रखता हूं। जिस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने का समय हुआ था, मैं पूजा पाठ में लगा था। मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजा थी। ये संभव नहीं था कि मैं वो पूजा छोड़कर आता। ऐसे में उनका (नीतीश कुमार) का आना ज्यादा मायने रखता है। वो आए और अपना आशीर्वाद दिया, ये हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। वो गठबंधन के नेता हैं, उनकी यहां उपस्थिति ही बड़ी बात है।

Advertisement

विपक्ष की सियासत पर भी चिराग पासवान ने जवाब दिया और कहा कि कोई मुख्यमंत्री के अपमान की बात नहीं हैं। मेरे मुख्यमंत्री की अपनी व्यस्तताएं हैं, उनका सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है। जिस समय मुख्यमंत्री का आना हुआ, मैं पूजा में था। अगर किसी और कार्य में होता तो तुरंत यहां होता। मुख्यमंत्री के आने के जैसे ही जानकारी मिली, हमारे बड़े नेता यहां मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यहां आना और यहां कर शुभकामनाएं दीं, ये हमारे लिए आशीर्वाद के स्वरूप है।

यह भी पढ़ें: बिहार में चूड़ा-दही पॉलिटिक्स के जरिए होगा खेला? नीतीश पर टिकी निगाहें

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड